सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी साव को इनाम, इंग्लैंड दौरे का टिकट, ये तीन दिगज चोटिल, यहां देखिए भारतीय टीम...

ENG vs IND Tests:शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर और आवेश खान को चोट के कारण मौजूदा दौरे से बाहर होना पड़ा।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 26, 2021 15:02 IST2021-07-26T14:43:38+5:302021-07-26T15:02:44+5:30

ENG vs IND Prithvi Shaw Suryakumar Yadav to join Indian team Washington Sundar, Avesh Khan and Shubman Gill | सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी साव को इनाम, इंग्लैंड दौरे का टिकट, ये तीन दिगज चोटिल, यहां देखिए भारतीय टीम...

दोनों खिलाड़ी कोलंबो से लंदन में ‘बबल’ से ‘बबल’ में जायेंगे। (फाइल फोटो)

googleNewsNext
Highlightsटेस्ट सीरीज चार अगस्त से शुरू होगी। आवेश का काउंटी एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान अंगूठा ‘डिस्लोकेट’ हो गया।पृथ्वी और सूर्य श्रीलंका से ब्रिटेन जा रहे हैं।

ENG vs IND Tests: पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले भारतीय टीम में शामिल किया गया है, जिसकी घोषणा सोमवार को बीसीसीआई ने की। वाशिंगटन सुंदर, आवेश खान और शुभमन गिल के चोटिल होने के बाद शॉ और सूर्यकुमार को शामिल किया गया है।

सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव और मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड के खिलाफ चार अगस्त से शुरू हो रही पांच मैचों की श्रृंखला के लिए चोटिल शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर के विकल्प के तौर पर भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

स्टैंड बाई खिलाड़ियों में शामिल बंगाल के सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को मुख्य टीम में शामिल किया गया है जबकि स्टैंड बाई तेज गेंदबाज आवेश खान बायें अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण स्वदेश लौटेंगे। गिल के पैर में घुटने के नीचे के अगले हिस्से में चोट है जबकि सुंदर के दायें हाथ की अंगुली में चोट है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने विकल्प के तौर पर पृथ्वी साव और सूर्यकुमार यादव को चुना है।’’ विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के दायें हाथ की गेंदबाजी अंगुली में इंजेक्शन लगाया गया है। हालांकि उन्हें उबरने में उम्मीद से अधिक समय लगेगा और वह गेंदबाजी करने के लिए फिट नहीं हैं। वह बाकी दौरे से बाहर हो गए हैं।’’

शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर और आवेश खान को चोट के कारण मौजूदा दौरे से बाहर होना पड़ा। टेस्ट सीरीज चार अगस्त से शुरू होगी। शुभमन को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के दौरान घुटने के नीचे पैर के आगले हिस्से में चोट लग गयी थी जबकि आवेश का काउंटी एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान अंगूठा ‘डिस्लोकेट’ हो गया।

वाशिंगटन की ऊंगली की चोट भी बढ़ गयी। ऑफ स्पिनर जयंत यादव को भी वाशिंगटन की जगह लेने के लिये ब्रिटेन जाना था लेकिन पता चला है कि अभी सिर्फ सूर्यकुमार और पृथ्वी को ही भेजा जायेगा। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की।

उन्होंने कहा, ‘‘हां, पृथ्वी और सूर्य श्रीलंका से ब्रिटेन जा रहे हैं। जयंत को भी जाना था लेकिन पृथकवास जरूरतों के कारण योजना में कुछ परिवर्तन हुआ है। जयंत अब नहीं जा रहे हैं। दोनों खिलाड़ी कोलंबो से लंदन में ‘बबल’ से ‘बबल’ में जायेंगे। ये टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के बीच में रवाना होंगे (पृथ्वी और सूर्य श्रीलंका में टीम का हिस्सा हैं) या फिर इसके बाद, यह तय किया जायेगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हां, ये खिलाड़ी इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला के लिये हमारे स्थानापन्न खिलाड़ी हैं। ये तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय के बाद भी रवाना हो सकते हैं लेकिन तीन दिन में इसकी पुष्टि होगी। ’’ साव की फार्म ने टीम प्रबंधन को प्रभावित किया है और मंयक अग्रवाल की मौजूदा फार्म इतनी अच्छी नहीं है। हालांकि पृथकवास के नियमों के कारण यह स्पष्ट नहीं है कि सूर्यकुमार और साव कड़ा पृथकवास पूरा करके पहले टेस्ट के लिये समय पर तैयार हो पायेंगे या नहीं। 

भारतीय टीम:

रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मो. शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव।

Open in app