Highlights7 जुलाई को महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन।डीजे ब्रावो देंगे खास तोहफा।ब्रावो ने बनाया नया सॉन्ग- 'एमएस धोनी, नंबर 7'
वेस्टइंडीज के गेंदबाज ड्वेन ब्रावो क्रिकेट मैदान पर खेल के अलावा अपने सॉन्ग से भी फैंस का दिल जीतते आए हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 7 जुलाई को जन्मदिन है। इस मौके पर ब्रावो ने उनके लिए एक 'खास तोहफा' प्लान कर रखा है।
7 जुलाई को करेंगे सॉन्ग लॉन्च: डीजे ब्रावो माही के जन्मदिन पर एक नया गाना '7' रिलीज करने जा रहे हैं। इसके साथ ही ब्रावो ने एक नया डांस स्टेप इजाद किया है, जिसका नाम 'हेलीकॉप्टर' है।
सॉन्ग 'चैंपियन' ने मचाई थी धूम: ब्रावो ने साल 2016 में 'चैंपियन' सॉन्ग रिलीज किया था। इस गाने ने पूरे विश्व में धूम मचा दी थी।
विश्व कप में खेला था माही ने आखिरी मैच: महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आखिरी मैच विश्व कप-2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इस मुकाबले में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों मात खाकर वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा था। फैंस को उम्मीद थी कि माही आईपीएल में फिर से वापसी करेंगे, लेकिन कोरोना के चलते इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
धोनी भारत को दो बार विश्व कप खिताब दिला चुके हैं।
धोनी के प्रदर्शन पर नजर: विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। बात अगर 350 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन बना चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बना चुके हैं। धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। इसके 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं।