नासिर हुसैन की चेतावनी: मत बनाओ धोनी पर 'संन्यास' का दबाव, वह अभी भी टीम को कुछ दे सकते हैं

धोनी 50 वनडे मैचों में 84 बार नाबाद रहते हुए 10773 रन बना चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगा चुके हैं।

By भाषा | Updated: April 11, 2020 15:55 IST2020-04-11T15:55:03+5:302020-04-11T15:55:03+5:30

Don't push Dhoni into retirement: Nasser Hussain | नासिर हुसैन की चेतावनी: मत बनाओ धोनी पर 'संन्यास' का दबाव, वह अभी भी टीम को कुछ दे सकते हैं

नासिर हुसैन की चेतावनी: मत बनाओ धोनी पर 'संन्यास' का दबाव, वह अभी भी टीम को कुछ दे सकते हैं

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने शनिवार को कहा कि महेंद्र सिंह धोनी जैसा क्रिकेटर एक पीढी में एक आता है और इसलिये उस पर ‘संन्यास का दबाव बनाने’ वालों को एहतियात बरतनी चाहिये। 

हुसैन का मानना है कि भारत का यह पूर्व कप्तान अभी भी भारतीय क्रिकेट को बहुत कुछ दे सकता है। उन्होंने स्टार स्पोटर्स पर ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ शो में कहा, ‘‘धोनी के जाने के बाद उसके जैसा कोई नहीं मिलेगा। उस पर संन्यास का दबाव बनाना सही नहीं है। सिर्फ धोनी को पता है कि वह किस स्थिति में हैं। आखिर में चयनकर्ताओं को फैसला लेना है और खिलाड़ी मौका मिलने पर खेलते हैं।’’ 

धोनी ने आखिरी बार जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में खेला था। उसके बाद से उन्होंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। सुनील गावस्कर और कपिल देव जैसे पूर्व दिग्गजों ने साफ तौर पर कहा है कि इतने लंबे ब्रेक के बाद उनके लिये वापसी करना मुश्किल होगा, लेकिन हुसैन उनकी राय से इत्तेफाक नहीं रखते। उन्होंने कहा, ‘‘क्या एमएस धोनी अभी भी भारतीय टीम को कुछ दे सकते हैं। मेरा मानना है कि बहुत कुछ।’’ 

हुसैन ने हालांकि स्वीकार किया कि विश्व कप के दौरान धोनी कुछ मौकों पर चूक गए जब वह पारी की रफ्तार नहीं बढ़ा सके। यह शो शनिवार को शाम सात बजे प्रसारित किया जायेगा।

Open in app