धोनी ने कोविड-19 टीका लगवाने और मास्क लगाने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: September 17, 2021 19:49 IST

Open in App

चेन्नई, 17 सितंबर चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार को लोगों से कोरोना वायरस रोधी टीका लगवाने और सार्वजनिक स्थलों पर मास्क लगाए रहने का अनुरोध किया।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी ने ''टीका पोडु, मास्क पोडु'' अभियान के सिलसिले में कहा, ''हमारी सुरक्षा हमारे हाथ में है। कंडियप्पा वैक्सीन पोडु... मास्क पोडु...।''

एक विज्ञप्ति में यहां कहा गया है कि अभियान मल्टी स्पेशियलिटी अस्पतालों की चेन कावेरी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने शुरू किया है। हाल में कावेरी हॉस्पिटल्स ने धोनी को इसका ब्रैंड एंबेसडर बनाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या