विराट-अनुष्का के ग्रैंड रिसेप्शन में छाईं धोनी की बेटी जीवा की क्यूट सी तस्वीरें

विराट-अनुष्का के मुंबई में हुए रिसेप्शन में धोनी की बेटी जीवा की तस्वीरोें ने अलग ही लाइमलाइट बटोरी

By अभिषेक पाण्डेय | Published: December 27, 2017 11:22 AM2017-12-27T11:22:44+5:302017-12-27T11:24:09+5:30

Dhoni Daughter Ziva steals show in Virat Anushka Reception | विराट-अनुष्का के ग्रैंड रिसेप्शन में छाईं धोनी की बेटी जीवा की क्यूट सी तस्वीरें

जीवा धोना साक्षी

googleNewsNext

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के मंगलवार को मुंबई में हुए ग्रैंड रिसेप्शन में टीम इंडिया के कई स्टार क्रिकेटर पहुंचे। इन स्टार क्रिकेटरों के बीच भी जिस छोटी सी बच्ची ने सबका ध्यान खींचा वह थी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और साक्षी की बेटी जीवा। 

विराट-अनुष्का के रिसेप्शन के लिए जैसे ही धोनी-साक्षी और जीवा की एंट्री हुई कैमरे के फ्लैश चमक उठे और धोनी-धोनी, माही-माही! की आवाजें गूंजने लगीं।

हालांकि धोनी ने फोटोग्राफर्स को पोज देने के बजाय सीधे विराट के रिसेप्शन वेन्यु की तरफ रुख किया। 

लेकिन सोशल मीडिया में इस स्टार क्रिकेटर की दो साल की क्यूट सी बेटी जीवा की तस्वीरें जमकर वायरल होने लगीं। रिसेप्शन के लिए बेहद प्यारे अंदाज में पारंपरिक ड्रेस में नजर आ रही जीवा अपने  पापा धोनी की गोद में बेफिकरे अंदाज में कैमरे की तरफ निहार रही थीं, साथ में उनका मां साक्षी भी थीं।   


विराट कोहली और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली के टस्कनी में शादी की थी। इन दोनों ने 21 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन का आयोजन किया था और इसके बाद 26 दिसंबर को मुंबई में एक और रिसेप्शन आयोजित किया। विराट ने 2008 में धोनी की कप्तानी में ही भारत के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था।

Open in app