पीएसएल के मैच यूएई में कराने की मांग

By भाषा | Updated: May 4, 2021 23:04 IST2021-05-04T23:04:56+5:302021-05-04T23:04:56+5:30

Demand for PSL matches in UAE | पीएसएल के मैच यूएई में कराने की मांग

पीएसएल के मैच यूएई में कराने की मांग

googleNewsNext

कराची, चार मई पाकिस्तान सुपर लीग की टीमों ने देश में कोरोना संक्रमण के बढते मामलों के मद्देनजर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को पत्र लिखकर लीग के छठे सत्र के मैच कराची की बजाय यूएई में कराने की मांग की है ।

खिलाड़ियों और अधिकारियों के संक्रमित होने के कारण पीसीबी को लीग का छठा सत्र चार मार्च को ही रोकना पड़ा जब 34 में से दस ही मैच हुए थे ।

टूर्नामेंट एक जून को फिर शुरू होना है और फाइनल 20 जून को खेला जायेगा ।

सभी छह टीमों ने सत्र के बाकी मैच कराची की बजाय यूएई में कराने का अनुरोध किया है ।‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ की रिपोर्ट के अनुसार पीसीबी इस पर गौर कर रहा है ।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड को भी खिलाड़ियों में कोरोना संक्रमण के मामले आने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग अनिश्चित काल के लिये स्थगित करनी पड़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app