नई दिल्लीः दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने शनिवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा, क्योंकि कप्तान हार्दिक पांड्या बीमारी के कारण बाहर हो गए, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव ने पांच बार की चैंपियन टीम की कप्तानी संभाली।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में शनिवार को यहां मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की टीम इस मैच मे बिना किसी बदलाव के उतर रही है जबकि हार्दिक पंड्या के चोटिल होने से सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियन्स का नेतृत्व कर रहे हैं।
Delhi Capitals vs Mumbai Indians: दोनों टीम-
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
अक्षर पटेल और उनकी टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछले मैच वाली ही प्लेइंग इलेवन उतारी। वहीं, मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन को मजबूत करने के लिए दीपक चाहर, कॉर्बिन बॉश और मिशेल सेंटनर को शामिल किया। आत्मविश्वास से भरी मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान में उतरते ही दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष क्रम पर सबकी निगाहें टिकी होंगी।