मुंबई: आईपीएल 2022 में कोरोना संक्रमण का एक मामला सामने आया है। दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोविड-19 पॉजीटिव पाए गए हैं। आईपीएल की ओर से भेजी गई प्रेस विज्ञप्ति में इस बात की जानकारी दी गई है कि फरहार्ट कोविड जांच में पॉजीटिव आए हैं।दिल्ली कैपिटल्स की मेडिकल टीम फिलहाल उन्हें मॉनीटर कर रही है।
IPL 2022 में कोरोना का मामला सामने आया, दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट हुए कोविड पॉजीटिव
आईपीएल की ओर से भेजी गई प्रेस विज्ञप्ति में ये कहा गया है कि दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो फरहार्ट कोविड जांच में पॉजीटिव आए हैं।
By रुस्तम राणा | Updated: April 15, 2022 19:44 IST