Delhi Capitals IPL 2025: केएल राहुल को एक और झटका?, कप्तान के बाद उपकप्तान से भी बाहर, दिल्ली कैपिटल्स ने इस खिलाड़ी को बनाया वाइस कैप्टन

Delhi Capitals IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल को शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिए अपना कप्तान नियुक्त किया था। 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2025 17:17 IST2025-03-17T17:06:33+5:302025-03-17T17:17:18+5:30

Delhi Capitals IPL 2025 LIVE Another setback KL Rahul no captain out vice-captain South Africa veteran batsman Faf du Plessis appointed vice-captain | Delhi Capitals IPL 2025: केएल राहुल को एक और झटका?, कप्तान के बाद उपकप्तान से भी बाहर, दिल्ली कैपिटल्स ने इस खिलाड़ी को बनाया वाइस कैप्टन

Delhi Capitals IPL 2025

HighlightsDelhi Capitals IPL 2025: 40 वर्षीय खिलाड़ी आईपीएल के पिछले तीन सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का कप्तान रहा।Delhi Capitals IPL 2025: बेंगलुरु की टीम ने पिछले साल मेगा नीलामी से पहले उन्हें अपनी टीम में बरकरार नहीं रखा था। Delhi Capitals IPL 2025: भारत की चैंपियंस ट्रॉफी की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले 31 वर्षीय अक्षर 2019 में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े थे।

Delhi Capitals IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने 22 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी को सोमवार को उप कप्तान नियुक्त किया। दिल्ली की टीम ने इससे पहले शुक्रवार को भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कप्तान नियुक्त किया था। डुप्लेसी ने फ्रेंचाइजी द्वारा यहां जारी किए गए वीडियो में कहा,‘‘ मैं बहुत उत्साहित हूं। दिल्ली की टीम शानदार है और खिलाड़ी बहुत अच्छे हैं। निश्चित तौर पर मैं खुश और तैयार हूं।’’ यह 40 वर्षीय खिलाड़ी आईपीएल के पिछले तीन सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का कप्तान रहा।

   

बेंगलुरु की टीम ने पिछले साल मेगा नीलामी से पहले उन्हें अपनी टीम में बरकरार नहीं रखा था। दिल्ली की टीम ने डुप्लेसी को नीलामी में दो करोड रुपए में खरीदा था। दिल्ली कैपिटल्स ने भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल को शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिए अपना कप्तान नियुक्त किया था।

 

उन्होंने कप्तानी की दौड़ में एक अन्य भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल को पीछे छोड़ा था, जो इस सत्र में ही टीम से जुड़े हैं। वह ऋषभ पंत की जगह लेंगे, जो मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी से बाहर हो गए थे। पंत इस सत्र में लखनऊ सुपर जॉइंट्स की कप्तानी करेंगे। भारत की चैंपियंस ट्रॉफी की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले 31 वर्षीय अक्षर 2019 में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े थे।

फ्रेंचाइजी ने उन्हें पिछले साल नवंबर में नीलामी से पहले 16.50 करोड रुपए में अपनी टीम में बरकरार रखा था। वर्तमान में वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम से सबसे लंबे समय से जुड़े हैं। अक्षर ने दिल्ली की तरफ से 82 मैच में 967 रन बनाए हैं और लगभग सात की इकोनॉमी रेट से 62 विकेट लिए हैं। अक्षर को आईपीएल में कप्तानी का सीमित अनुभव है।

लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट में सैयद मुश्ताक अली ट्राफी और विजय हजारे ट्रॉफी में गुजरात की कप्तानी की है। वह इस साल के शुरू में भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान भी थे। दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल कि उन तीन मूल फ्रेंचाइजी टीम में शामिल है जिसने अभी तक खिताब नहीं जीता है। उसके अलावा पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सूची में शामिल हैं।

दिल्ली की टीम पिछले सत्र में छठे स्थान पर रही थी। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के लिए अपने कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया है। उसके सहयोगी स्टाफ में मुख्य कोच हेमांग बदानी, क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव, सहायक कोच मैथ्यू मॉट और गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल के साथ केविन पीटरसन शामिल हैं। वेणुगोपाल राव के भाई ज्ञानेश्वर राव को भी कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया है।

अक्षर ने आईपीएल के पिछले सत्र में लगभग 30 की औसत से 235 रन बनाए थे और 7.65 की इकोनॉमी रेट से 11 विकेट लिए थे। अक्षर में आईपीएल में अभी तक 150 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 1653 रन बनाने के अलावा 123 विकेट भी दिए हैं। उन्होंने 2016 में पंजाब की फ्रेंचाइजी की तरफ से खेलते हुए हैट्रिक भी बनाई थीं।

Open in app