DC vs MI, IPL 2025: अक्षर पटेल पर BCCI ने लगाया 12 लाख का जुर्माना, जानें किस गलती की मिली सजा

DC vs MI, IPL 2025: आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, किसी कप्तान पर एक सत्र में पहली बार धीमी ओवर गति के अपराध के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 14, 2025 11:56 IST

Open in App

DC vs MI, IPL 2025:  दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर रविवार को यहां खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों अपनी टीम की 12 रन की हार के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मुंबई इंडियंस ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 205 रन बनाए थे।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इसके जवाब में 19 ओवर में 193 रन बनाकर आउट हो गई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है।’’

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘यह आईपीएल की आचार संहिता के धीमी ओवर गति से संबंधित अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध था, इसलिए पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’’

टॅग्स :अक्सर पटेलदिल्ली कैपिटल्सबीसीसीआईआईपीएल 2025इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या