HighlightsDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!
Delhi Capitals Beat Mumbai Indians by 6 wickets: दिल्ली कैपिटल्स ने अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराकर इस सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली। शुरुआत में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 162 रन बनाए, जिसमें Suryakumar Yadav की शानदार अर्धशतकीय पारी देखने को मिली, लेकिन टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब नहीं हो सकी।
इसके जवाब में दिल्ली की शुरुआत भले ही सामान्य रही, लेकिन असली गेम तब बदला जब Sameer Rizvi क्रीज पर आए। उन्होंने आते ही आक्रामक अंदाज अपनाया और मैदान के चारों तरफ शॉट्स लगाते हुए 90 रन की जबरदस्त पारी खेली। उनकी इस तूफानी इनिंग ने मुंबई के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया और मैच लगभग दिल्ली के पक्ष में झुका दिया।
आखिर में David Miller ने विजयी चौका लगाकर टीम को 18.1 ओवर में 168 रन तक पहुंचाया और मैच खत्म कर दिया। इस जीत के साथ दिल्ली का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है, जबकि मुंबई इंडियंस को इस सीजन में अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा।