DEL vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को दिया 224 रन का लक्ष्य, कोहली से तुलना पर स्मृति मंधाना ने दिया ऐसा जवाब

विराट कोहली और स्मृति मंधाना दोनों आरसीबी और टीम इंडिया के लिए 18 नंबर की जर्सी पहनते हैं। विराट ने पिछले साल आरसीबी की कप्तानी छोड़ी थी। मंधाना को भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की रीढ़ माना जाता है।

By शिवेंद्र राय | Published: March 5, 2023 05:22 PM2023-03-05T17:22:07+5:302023-03-05T17:23:28+5:30

DEL vs RCB: Delhi Capitals gave RCB a target of 224 runs, Smriti Mandhana gave such an answer on comparison with Kohli | DEL vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को दिया 224 रन का लक्ष्य, कोहली से तुलना पर स्मृति मंधाना ने दिया ऐसा जवाब

आरसीबी की कप्तानी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के हाथों में है

googleNewsNext
Highlightsदिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को दिया 224 रन का लक्ष्य शेफाली वर्मा ने 45 गेंद पर 84 रन बनाए दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने 43 गेंद पर 72 रनों की पारी खेली

मुंबई: महिला प्रीमियर लीग का दूसरा मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में दो विकेट पर 223 रन बनाए हैं। आरसीबी को जीत के लिए 224 रन बनाने होंगे।

इस मैच में शेफाली वर्मा ने 45 गेंद पर 84 रन और दिल्ली की कप्तान  मेग लैनिंग ने 43 गेंद पर 72 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में शेफाली ने 10 चौके और चार छक्के लगाए वहीं लैंनिंग ने 14 चौके लगाए। जेमिमा रोड्रिग्ज 15 गेंद पर 22 रन बनाकर नाबाद रहीं। पहले विकेट के लिए शेफाली और लैनिंग ने 91 गेंद पर 162 रन की साझेदारी की

आरसीबी की कप्तानी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के हाथों में है। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पुरुष आईपीएल टीम के कप्तान रहे विराट कोहली के साथ उनकी तुलना की जा रही है। हालांकि कोहली के साथ अपनी तुलना किया जाना मंधाना को पसंद नहीं हैं।

कोहली से तुलना पर स्मृति मंधाना ने मुंबई में पत्रकारों से कहा, "मुझे इस तरह की तुलना पसंद नहीं है क्योंकि उन्होंने जो हासिल किया है वह अद्भुत है। मैं बस आशा करती हूं कि मैं उस स्तर तक पहुंच सकूं, लेकिन मैं इसके आस-पास भी नहीं हूं। उन्होंने इस आरसीबी के लिए जो हासिल किया है, मैं वैसा ही करने की कोशिश करूंगी।"

बता दें कि विराट कोहली और स्मृति मंधाना दोनों आरसीबी और टीम इंडिया के लिए 18 नंबर की जर्सी पहनते हैं। विराट ने पिछले साल आरसीबी की कप्तानी छोड़ी थी। मंधाना को भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की रीढ़ माना जाता है। टीम इंडिया के लिए बड़े टूर्नामेंट में कोहली और मंधाना का प्रदर्शन बेहद मायने रखता है। यही कारण है कि दोनो की अक्सर तुलना की जाती है।

Open in app