मुंबईः संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से गत चैंपियन भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में बृहस्पतिवार को यहां जैकब बेथेल के आक्रामक शतक के बावजूद इंग्लैंड को सात रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई। भारत के 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम बेथेल (105 रन, 48 गेंद, सात छक्के, आठ चौके) के शतक और विल जैक्स (35 रन, 20 गेंद, चार चौके, दो छक्के ) के साथ उनकी पांचवें विकेट की 77 तथा सैम कुरेन (18) के साथ छठे विकेट की 50 रन की साझेदारी के बावजूद सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी। भारत और इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 14 विकेट पर 38 चौके और 34 छक्के मारे। इस दौरान 499 रन बने।
टी20 विश्व कप मैच में सबसे अधिक छक्के-
34 - भारत बनाम इंग्लैंड, मुंबई विश्व कप, 2026 सेमीफाइनल
31 - वेस्ट इंडीज बनाम जिम्बाब्वे, मुंबई विश्व कप, 2026
30 - नीदरलैंड बनाम आयरलैंड, सिलहट, 2014
28 - भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई, 2026
25 - इंग्लैंड बनाम इटली, कोलकाता, 2026।
टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर-
105 - जैकब बेथेल बनाम भारत, मुंबई विश्व कप, 2026
100* - फिन एलन बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता, 2026 सेमीफाइनल
96* - तिलकरत्ने दिलशान बनाम वेस्ट इंडीज, द ओवल, 2009 सेमीफाइनल
89* - विराट कोहली बनाम वेस्ट इंडीज, मुंबई विश्व कप, 2016 सेमीफाइनल
89 - संजू सैमसन बनाम इंग्लैंड, मुंबई विश्व कप, 2026 (मौजूदा संस्करण के शीर्ष पांच में से तीन)।
इंग्लैंड के लिए टी20 विश्व कप शतक-
116* - एलेक्स हेल्स बनाम श्रीलंका, चटोग्राम, 2014
105 - जैकब बेथेल बनाम भारत, मुंबई विश्व कप, 2026
101* - जोस बटलर बनाम श्रीलंका, शारजाह, 2021
100 - हैरी ब्रूक बनाम पाकिस्तान, पल्लेकेले, 2026*।
टी20 विश्व कप में सबसे तेज़ शतक (गेंदों की संख्या के आधार पर)-
33 - फिन एलन बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता, सेमीफाइनल 2026
45 - जैकब बेथेल बनाम भारत, मुंबई विश्व कप 2026
47 - क्रिस गेल बनाम इंग्लैंड, मुंबई विश्व कप 2016
50 - क्रिस गेल बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2007
50 - हैरी ब्रूक बनाम पाकिस्तान, पल्लेकेले, 2026।
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में 42 गेंद की अपनी आक्रामक पारी में 89 रन बनाकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गये संजू सैमसन ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि इस जीत का सबसे ज्यादा श्रेय जसप्रीत बुमराह को मिलना चाहये। बड़े स्कोर वाले मैच मे बुमराह ने 4 ओवर में 33 रन देकर एक विकेट लिया। उन्होंने मैच के 18वें ओवर में सिर्फ छह रन देकर इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया।
टी20 विश्व कप में नंबर 6 या उससे नीचे के बल्लेबाजों द्वारा बनाए गए सबसे अधिक रन-
226 - विल जैक्स, 2026 (औसत स्कोर: 176.56)
218 - मिस्बाह-उल-हक, 2007 (औसत स्कोर: 139.74)
175 - कैमरन व्हाइट, 2010 (औसत स्कोर: 149.57)
171 - माइकल हसी, 2010 (औसत स्कोर: 172.72)
167 - सैम कुरेन, 2026 (औसत स्कोर: 120.14)।
पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उच्चतम स्कोर-
517 - दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्ट इंडीज, सेंचुरियन, 2023
499 - भारत बनाम इंग्लैंड, मुंबई विश्व कप, 2026
496 - भारत बनाम न्यूजीलैंड, तिरुवनंतपुरम, 2026
489 - भारत बनाम वेस्ट इंडीज, लॉडरहिल 2016
488 - न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, ऑकलैंड, 2018
488 - बुल्गारिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2022
टी20 विश्व कप में पिछला उच्चतम स्कोर: 459 - इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, मुंबई विश्व कप, 2016
सुनील गावस्कर ने कहा कि आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल जैसे महत्वपूर्ण मुकाबले में जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजी करने के दौरान दर्शकों से उनके नाम का नारा लगाने के लिए कहना अनुचित है। वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे सेमीफाइनल के दौरान, जब बुमराह गेंदबाजी करने की तैयारी कर रहे थे, तब डीजे ने दर्शकों से "बूम बूम बुमराह" के नारे लगाने का आग्रह किया।