Deepak Hooda Marriage: भारतीय क्रिकेट स्टार दीपक हुडा अपने पार्टनर के साथ सात वचन लेते हुए शादी के बंधन में बंध गए हैं। शुक्रवार को अपने जीवन में एक नया अध्याय जोड़ा लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें साझा कीं। साथ ही एक भावुक कैप्शन भी दिया, जो प्रशंसकों को पसंद आया। दीपक ने कहा कि नौ साल के इंतजार के बाद वे इस खूबसूरत दिन पर पहुंचे हैं और इससे पहले के हर पल को संजोकर रखते हैं। उन्होंने हिमाचल कुड़ी से शादी की। उन्होंने कहा कि परिवार और दोस्तों के साथ और सभी के आशीर्वाद के लिए कृतज्ञता से भरे हुए एक नई शुरुआत कर रहे हैं।
आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जाइंट्स के साथ दीपक का हालिया प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। उन्होंने 11 मैचों में 138.10 के स्ट्राइक रेट से केवल 145 रन बनाए हैं। एक भी अर्धशतक नहीं है। भारत के लिए 10 वनडे और 21 टी20 खेले हैं। वनडे में 153 रन और टी20 में 368 रन बनाए हैं। एक शतक और नौ विकेट शामिल हैं। आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन पिछले साल फरवरी में था।
पारंपरिक शादी की पोशाक में नवविवाहित जोड़ा बेहद खूबसूरत लग रहा था। दुल्हन ने लाल लहंगा पहना था, जबकि दूल्हे ने ऑफ-व्हाइट कुर्ता सूट पहना था। सोशल मीडिया नवविवाहित जोड़े के लिए शुभकामनाओं से भरा पड़ा है। लोग और फैंस दोनों को नई पारी की बधाई दे रहे हैं।