WPL 2023: मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच से पहले गुजरात जायंट्स को लगा बड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुईं डिएंड्रा डॉटिन, इस खिलाड़ी को मिली जगह

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की शुरुआत होने से पहले ही गुजरात जायंट्स को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, वेस्टइंडीज की स्टार ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 4, 2023 11:25 IST

Open in App
ठळक मुद्देडब्ल्यूपीएल की शुरुआत होने से पहले ही गुजरात जायंट्स को तगड़ा झटका लगा है।वेस्टइंडीज की स्टार ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।जायंट्स ने नीलामी में डॉटिन को 50 लाख रुपए के आधार मूल्य पर बोली लगाने के बाद 60 लाख रुपए में खरीदा था।

मुंबई: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का आगाज शनिवार (4 मार्च) को गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले से होने वाला है। हालांकि, टूर्नामेंट की शुरुआत होने से पहले ही गुजरात जायंट्स को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, वेस्टइंडीज की स्टार ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। ऐसे में प्रतिस्थापन के रूप में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर किम गर्थ को नामित किया है।

जायंट्स ने नीलामी में डॉटिन को 50 लाख रुपए के आधार मूल्य पर बोली लगाने के बाद 60 लाख रुपए में खरीदा था। गर्थ पिछले महीने नीलामी में नहीं बिकी थीं। नीलामी के समय वह दक्षिण अफ्रीका में टी20 विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ थी। किम गर्थ ने मुख्य विश्व कप से पहले केवल दो वार्म-अप मैच खेले थे, जिसमें एक उनकी पूर्व टीम आयरलैंड के खिलाफ भी था। 

वह हाल ही में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ऑस्ट्रेलिया चली गई और यहां तक ​​कि डब्ल्यूबीबीएल में मेलबर्न स्टार्स के साथ तीन साल का करार भी किया है। वह शुक्रवार को जायंट्स टीम में शामिल हुईं। गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का पहला मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल पांच टीमें और 87 खिलाड़ी शामिल हैं।

टॅग्स :महिला आईपीएल 2023गुजरात जायंट्समुंबई इंडियंस
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या