DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 'हिटमैन' का चला बल्ला, मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट के साथ खोला जीत का खाता, DC की हार का सिलसिला जारी

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में ऑल आउट होकर 172 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जिसे मुंबई ने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

By रुस्तम राणा | Updated: April 11, 2023 23:34 IST

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में ऑल आउट होकर 172 रनों का स्कोर खड़ा किया थाजिसे मुंबई ने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद में 4 विकेट खोकर हासिल कर लियाहिटमैन ने 45 गेंदों में 65 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए

IPL 2023: आईपीएल में मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली मैदान में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर अपनी जीत का खाता खोला। 3 मैचों में मुंबई की यह पहली जीत है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स लगातार 4 मैच हार गई। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में ऑल आउट होकर 172 रनों का स्कोर खड़ा किया था।  जिसे मुंबई ने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतक लगाया। 

कप्तान रोहित शर्मा ने बनाया शानदार अर्धशतक

दिल्ली के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला चला। उन्होंने शुरूआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। हिटमैन ने 45 गेंदों में 65 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। आईपीएल करियर में यह उनका 42वां अर्धशतक था। हालांकि इस अर्धशतक के लिए उनके फैंस को बेहद लंबे समय का इंतजार करना पड़ा। उनके अलावा इनफॉर्म बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 41 रनों की पारी खेली तो ईशान किशन ने 31 रनों का योगदान दिया। सूर्यकुमार यादव ने इस मुकाबले में भी टीम के खेमे को निराश किया। वह शून्य रन बनाकर आउट हुए। अंत में टिम डेविड (13 रन) और कैमरू ग्रीन (17 रन) नाबाद रहे।

दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार और मुस्ताफिजुर रहमान को मिले विकेट

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मुकेश कुमार महंगे साबित हुए, हालांकि वह दो विकेट लेने में भी सफल रहे। उन्होंने अपने 2 ओवर के स्पेल में 30 रन लुटाए। साथ ही उन्होंने अपने एक ओवर में मुंबई के तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेजा। जबकि रहमान ने कप्तान रोहित शर्मा को आउट किया। शेष गेंदबाज विकेट लेने में असफल रहे। 

दिल्ली की तरफ से अक्षर पटेल और कप्तान वार्नड ने बनाए रन

दिल्ली की तरफ से हरनफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल और कप्तान डेविड वार्नर ने अर्धशतक जड़ा। अक्षर ने 25 गेंद में पांच छक्कों और चार चौकों से 54 रन की पारी खेलने के अलावा डेविड वार्नर (47 गेंद में 51 रन, छह चौके) के साथ छठे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। लेकिन इसके बावजूद टीम 19.4 ओवर में पवेलियन लौट गई। इन दोनों के अलावा दिल्ली का कोई बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया। 

मुंबई की गेंदबाजी में चमके चावला और बेहरेनडोर्फ 

मुंबई की तरफ से अनुभवी लेग स्पिनर पीयूष चावला ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि जेसन बेहरेडोर्फ ने उनका अच्छा साथ निभाते हुए 23 रन पर तीन विकेट हासिल किए। रिली मेरेडिथ (34 रन पर दो विकेट) ने भी दो विकेट चटकाए। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

टॅग्स :आईपीएल 2023दिल्ली कैपिटल्समुंबई इंडियंसरोहित शर्मा
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या