स्मिथ-वॉर्नर एक बार फिर उसी मैदान पर खेलेंगे मैच, जहां 2 साल पहले की थी गेंद से छेड़छाड़

स्मिथ और वॉर्नर उस समय क्रमश: टीम के कप्तान और उपकप्तान थे जब 24 मार्च 2018 को कैमरून बैनक्राफ्ट को टेलीविजन पर सैंडपेपर को गेंद पर रगड़ते देखा गया था।

By भाषा | Updated: February 25, 2020 18:06 IST2020-02-25T18:06:45+5:302020-02-25T18:06:45+5:30

David Warner and Steve Smith return to South Africa after two years on from ball-tampering scandal | स्मिथ-वॉर्नर एक बार फिर उसी मैदान पर खेलेंगे मैच, जहां 2 साल पहले की थी गेंद से छेड़छाड़

स्मिथ-वॉर्नर एक बार फिर उसी मैदान पर खेलेंगे मैच, जहां 2 साल पहले की थी गेंद से छेड़छाड़

Highlightsस्टीव स्मिथ और सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर 2 साल बाद साउथ अफ्रीका पहुंचे हैं।दोनों उसी मैदान पर खेलने उतरेंगे, जहां उन्हें गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाया गया था।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर बुधवार को न्यूलैंड्स के उसी मैदान पर उतरेंगे, जहां उन्हें गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाया गया था। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का आखिरी और निर्णायक मुकाबला इसी मैदान पर खेला जाना है।

मैच के लिए हालांकि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि खिलाड़ियों को किसी दुर्व्यवहार से बचाया जा सके। स्मिथ और वॉर्नर उस समय क्रमश: टीम के कप्तान और उपकप्तान थे जब 24 मार्च 2018 को तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के दौरान कैमरून बैनक्राफ्ट को टेलीविजन पर रेगमाल (सैंडपेपर) को गेंद पर रगड़ते देखा गया था।

स्मिथ और बैनक्राफ्ट ने उसी शाम संवाददाता सम्मेलन में इस बात को स्वीकार कर लिया था कि उन्होंने जानबूझ कर गेंद से छेड़छाड़ की थी। बाद में पता चला कि इस योजना में वॉर्नर ने बड़ी भूमिका निभाई थी। तीनों खिलाड़ियों को इसके बाद निलंबित कर दिया गया था।

Open in app