SA Vs CAN: आखिरी ओवरों में छक्कों की बारिश, मिलर और स्टब्स ने कनाडा को किया बेहाल

David Miller, Tristan Stubbs: आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 9वां मैच साउथ अफ्रीका बनाम कनाडा के बीच खेला जा रहा है, साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की और 20 ओवर में 4 विकेट पर 213 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।

By संदीप दाहिमा | Updated: February 9, 2026 22:14 IST2026-02-09T22:13:07+5:302026-02-09T22:14:38+5:30

David-miller-39-off-23-Tristan-stubbs-34-off-19-sa-vs-canada-t20-world-cup-2026 | SA Vs CAN: आखिरी ओवरों में छक्कों की बारिश, मिलर और स्टब्स ने कनाडा को किया बेहाल

SA Vs CAN: आखिरी ओवरों में छक्कों की बारिश, मिलर और स्टब्स ने कनाडा को किया बेहाल

googleNewsNext
HighlightsSA Vs CAN: आखिरी ओवरों में छक्कों की बारिश, मिलर और स्टब्स ने कनाडा को किया बेहाल

David Miller, Tristan Stubbs: आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 9वां मैच साउथ अफ्रीका बनाम कनाडा के बीच खेला जा रहा है, साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की और 20 ओवर में 4 विकेट पर 213 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने पारी को संभाला और सिर्फ 32 गेंदों में 59 रन बनाकर टीम को मजबूत स्तिथि में पहुंचा दिया, पारी में उन्होंने 10 चौके और 1 छक्का लगाया। क्विंटन डी कॉक ने 22 गेंदों में 25 रन बनाए, रयान रिकेल्टन ने 21 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली। डेवाल्ड ब्रेविस मात्र 6 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गये। आखिरी ओवरों में डेविड मिलर ने 23 गेंदों में 39 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने 19 गेंदों में 34 रन बनाए, कनाडा के सामने जीत के लिए 214 रनों का लक्ष्य है।

Open in app