डेव वाटमोर बतौर मुख्य कोच बड़ौदा टीम से जुड़े

By भाषा | Updated: September 24, 2021 17:55 IST2021-09-24T17:55:38+5:302021-09-24T17:55:38+5:30

Dave Whatmore joins Baroda team as head coach | डेव वाटमोर बतौर मुख्य कोच बड़ौदा टीम से जुड़े

डेव वाटमोर बतौर मुख्य कोच बड़ौदा टीम से जुड़े

googleNewsNext

वड़ोदरा, 24 सितंबर पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और विश्व कप विजेता कोच डेव वाटमोर आगामी घरेलू सत्र के लिये मुख्य कोच के तौर पर बड़ौदा टीम से जुड़ गये।

बड़ौदा क्रिकेट संघ के सचिव अजीत लेले ने शुक्रवार को पीटीआई-भाषा को इसकी पुष्टि की।

लेले ने कहा, ‘‘ वह (वाटमोर) मुख्य कोच के तौर पर टीम से जुड़ गये हैं और वह अन्य आयु वर्ग के कोच का भी मार्गदर्शन करेंगे। ’’

वाटमोर (67 वर्ष) को शीर्ष स्तर के क्रिकेट में काफी वर्षों का अनुभव है और वह उस श्रीलंकाई टीम के कोच थे जिसने 1996 में विश्व कप जीता था।

इसके बाद वह विभिन्न टीमों और भारतीय घरेलू सर्किट जैसे केरल के कोच भी बने थे।

वह इससे पहले नेपाल के कोच थे।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पहले ही 2021-22 सत्र के लिये घरेलू कार्यक्रम की घोषणा कर दी है और इस बार रणजी ट्रॉफी भी खेली जायेगी जिसे पिछले सत्र में कोविड-19 महामारी के कारण रद्द कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app