ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच लीमैन के हृदय का होगा ऑपरेशन, सीने में दर्द के बाद कराया गया था अस्पताल में भर्ती

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कोच डेरेन लीमैन ने कहा, ‘‘मुझे सर्वश्रेष्ठ चिकित्सकीय सुविधा मिल रही है और मुझे भरोसा है कि मैं फिर अपने पैरों पर खड़ा हो जाऊंगा।’’

By भाषा | Updated: February 5, 2020 19:26 IST2020-02-05T19:26:52+5:302020-02-05T19:26:52+5:30

Darren Lehmann to have heart surgery after being taken ill with chest pains | ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच लीमैन के हृदय का होगा ऑपरेशन, सीने में दर्द के बाद कराया गया था अस्पताल में भर्ती

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच लीमैन के हृदय का होगा ऑपरेशन, सीने में दर्द के बाद कराया गया था अस्पताल में भर्ती

googleNewsNext
Highlightsलीमैन अस्पताल में आराम कर रहे हैं और उनकी सर्जरी शनिवार को होगी। लीमैन को बुधवार को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कोच डेरेन लीमैनके हृदय की बाइपास सर्जरी होगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह जानकारी दी। लीमैन को बुधवार को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक वेबसाइट ‘क्रिकेट.काम.एयू’ के अनुसार पूर्व टेस्ट बल्लेबाज लीमैन गोल्ड कोस्ट में अपने बेटे को खेलते हुए देखकर अपना 50वां जन्मदिन मना रहे थे जब उनकी तबीयत बिगड़ गई।

वेबसाइट के अनुसार लीमैन अस्पताल में आराम कर रहे हैं और उनकी सर्जरी शनिवार को होगी। लीमैन ने कहा, ‘‘ध्यान रखने के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट परिवार में मैं सभी का धन्यवाद देना चाहता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे सर्वश्रेष्ठ चिकित्सकीय सुविधा मिल रही है और मुझे भरोसा है कि मैं फिर अपने पैरों पर खड़ा हो जाऊंगा।’’

Open in app