लॉकडाउन में तीन बार डेल स्टेन के घर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास, तेज गेंदबाज ने कहा, 'उन्होंने मां को डरा दिया'

Dale Steyn: दक्षिण अफ्रीका तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने कहा है कि कोरोना की वजह से जारी लॉकडाउन के दौरान उनके घर में तीन बार हो चुके हैं चोरी के प्रयास

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: June 11, 2020 15:20 IST2020-06-11T14:37:43+5:302020-06-11T15:20:07+5:30

Dale Steyn reveals 3 break-in attempts at his house amid coronavirus lockdown | लॉकडाउन में तीन बार डेल स्टेन के घर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास, तेज गेंदबाज ने कहा, 'उन्होंने मां को डरा दिया'

लॉकडाउन में डेन स्टेन के घर पर तीन बार हो चुके हैं चोरी के प्रयास (Twitter)

googleNewsNext
Highlightsलॉकडाउन के दौरान डेल स्टेन के घर में तीन बार हुए ताला तोड़कर चोरी के प्रयासस्टेन ने कहा कि लॉकडाउन ने लोगों को निश्चित तौर पर अवसाद में ढकेल दिया है

दक्षिण अफ्रीकी स्टार क्रिकेटर डेल स्टेन ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि देश में जारी लॉकडाउन के तीसरे चरण के दौरान उनके घर में तीन बार ताला तोड़कर चोरी के प्रयास हो चुके हैं। 

इस 36 वर्षीय तेज गेंदबाज ने कहा कि इनमें से एक प्रयास ने उनकी मां को बेहद डरा दिया जबकि एक अन्य प्रयास में उनके दोस्त की कार को नष्ट कर दिया।

दक्षिण अफ्रीका के लिए 93 टेस्ट खेलने वाले स्टेन ने कहा कि कोरोना वायरस लॉकडाउन ने निश्चित तौर पर लोगों को अवसाद में ढकेल दिया है और उन्होंने देशवासियों से सुरक्षित रहने की अपील की है।

डेल स्टेन ने कहा, उनके घर में हो चुके हैं चोरी के तीन प्रयास

स्टेन ने ट्वीट किया, 'शुक्रवार से मेरे घर में सेंध लगाकर चोरी के तीन प्रयास हो चुके हैं। कल उन्होंने मेरे दोस्त की कार नष्ट कर दी और आज रात उन्होंने मेरी मां को बेहद डरा दिया, जो घर में अकेली थीं। कोरोना निश्चित तौर पर लोगों को अवसाद में ढकेल रहा है। सुरक्षित रहिए।'
 

हाल ही में डेल स्टेन ने इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन के साथ बातचीत के दौरान कहा था कि कोरोना संकटकाल में लोगों को एकदूसरे की मदद करनी चाहिए।

स्टेन ने ये भी कहा था कि लॉकडाउन के दौरान उनकी मां, गर्लफ्रेंड, एक दोस्त, 4 कुत्ते और एक बिल्ली उनके साथ रह रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका में लॉकडाउन 3 के शुरू होने के बाद से मौतों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। लॉकडाउन 3 के दौरान शराब की बिक्री पर से बैन हटा लिया गया है, इसे भी मौत के मामलों में बढ़ोतरी के संभावित कारणों के तौर पर देखा जा रहा है। इसकी वजह से वहां पिछले कुछ दिनों में हत्या के मामलों में काफी तेजी देखने को मिली है।

Open in app