CWC IND vs NZ: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग से आगे निकले कोहली, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन के मामले में दो खिलाड़ी आगे

CWC IND vs NZ: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमी फाइनल में बुधवार को यहां अपनी संक्षिप्त पारी के दौरान विश्व कप में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2023 17:01 IST2023-11-15T17:00:31+5:302023-11-15T17:01:41+5:30

CWC IND vs NZ Virat Kohli reached third place list batsmen scoring most runs in One Day International cricket left Ricky Ponting 13704 runs Sachin Tendulkar 18426 and Kumar Sangakkara 14234 | CWC IND vs NZ: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग से आगे निकले कोहली, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन के मामले में दो खिलाड़ी आगे

file photo

Highlightsरोहित ने अपनी 47 रन की पारी के दौरान चार छक्के लगाए।विश्व कप में उनके कुल छक्कों की संख्या 51 हो गई। वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा।

CWC IND vs NZ: किंग विराट कोहली कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं। विराट कोहली एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (13704 रन) को पीछे छोड़ा। कोहली से अधिक रन अब सचिन तेंदुलकर (18426) और कुमार संगकारा (14234) के नाम पर दर्ज हैं।

रोहित शर्मा बने विश्व कप के नए ‘सिक्सर किंग’

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमी फाइनल में बुधवार को यहां अपनी संक्षिप्त पारी के दौरान विश्व कप में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित ने अपनी 47 रन की पारी के दौरान चार छक्के लगाए, जिससे विश्व कप में उनके कुल छक्कों की संख्या 51 हो गई। उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा।

जिन्होंने हर चार साल में होने वाले इस टूर्नामेंट में 49 छक्के लगाए थे। यही नहीं रोहित मौजूदा टूर्नामेंट में अभी तक 28 छक्के लगा चुके हैं और किसी एक विश्व कप में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब उनके नाम पर दर्ज हो गया है। इस मामले में भी उन्होंने गेल का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2015 में खेले गए विश्व कप में 26 छक्के लगाए थे।

Open in app