CWC IND vs NZ: विश्व कप में 600 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी, 2003 और 2019 में ये दो प्लेयर कर चुके हैं कारनामा

CWC IND vs NZ: मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान विराट कोहली विश्व कप संस्करण में 600 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 15, 2023 16:54 IST

Open in App
ठळक मुद्दे2003 संस्करण में सचिन तेंदुलकर 673 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी थे।2019 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा 648 रन बनाकर दूसरे नंबर पर रहे थे।पारी के 14वें ओवर में मिचेल सेंटनर की गेंद पर दो रन लेकर अपनी उपलब्धि हासिल की

CWC IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में बुधवार को टीम इंडिया के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान विराट कोहली विश्व कप संस्करण में 600 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। 2003 संस्करण में सचिन तेंदुलकर 673 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी थे।

2019 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा 648 रन बनाकर दूसरे नंबर पर रहे थे। कोहली ने पारी के 14वें ओवर में मिचेल सेंटनर की गेंद पर दो रन लेकर अपनी उपलब्धि हासिल की। 2023 विश्व कप में कोहली ने रिकॉर्ड की राह पर पांच अर्धशतक और दो शतक लगाए। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 550 रन पूरे कर लिए हैं। 

विश्व कप में लगातार सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी:

5 - विराट कोहली (2019)

4 - सचिन तेंदुलकर (1996)

4 - सचिन तेंदुलकर (2003)

4 - नवजोत सिंह सिद्धू (1987)

4 - श्रेयस अय्यर (2023)।

शुभमन गिल ने पांव में ऐंठन के कारण क्रीज छोड़ी

भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में बुधवार को यहां बाएं पांव में ऐंठन के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। गिल तब 79 रन पर खेल रहे थे। उस समय भारत का स्कोर 23 ओवर में एक विकेट पर 165 रन था।

उनका स्कोर विश्व कप के सेमीफाइनल में किसी भारतीय का चौथा बड़ा स्कोर है। उन्होंने प्रवाहमय बल्लेबाजी की तथा 65 गेंद का सामना करके आठ चौके और तीन छक्के लगाए। गिल अगर फिट हो जाते हैं तो वह बाद में बल्लेबाजी कर सकते हैं। रोहित शर्मा मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के दौरान वनडे विश्व कप इतिहास में 50 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।

उन्होंने मैच के पांचवें ओवर में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर छक्का जड़कर अपनी 27वीं विश्व कप पारी में क्रिस गेल के 49 छक्कों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। ग्लेन मैक्सवेल (43), एबी डिविलियर्स (37) और डेविड वार्नर (37) विश्व कप में छह छक्के लगाने वालों की सूची में शीर्ष पांच में शामिल हैं।

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपविराट कोहलीरोहित शर्मासचिन तेंदुलकरआईसीसीटीम इंडियान्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या