CWC 2023: इकाना स्टेडियम की छत से कई होर्डिंग नीचे की सीटों पर गिरे, बाल-बाल बचे फैंस, देखें वीडियो

CWC 2023: खेल दोबारा शुरू होने के बाद धूल भरी आंधी और तेज हवा के कारण छत से ब्रांडिंग सामग्री के साथ लोहे के एंगल निचले स्तर के सीटों पर गिर गये।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2023 22:06 IST2023-10-16T22:04:36+5:302023-10-16T22:06:11+5:30

CWC 2023 Hoardings fall in crowd due to strong wind in Lucknow stadium during AUS vs SL clash see video | CWC 2023: इकाना स्टेडियम की छत से कई होर्डिंग नीचे की सीटों पर गिरे, बाल-बाल बचे फैंस, देखें वीडियो

file photo

Highlightsबारिश के कारण खेल में थोड़ी देर की बाधा आयी।दर्शकदीर्घा अपेक्षाकृत खाली थी। दर्शकों को सुरक्षित सीटों पर जाने के लिए कहा गया।

CWC 2023: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच सोमवार को यहां विश्व कप मैच के दौरान तेज हवा के कारण इकाना स्टेडियम की छत से कई होर्डिंग नीचे की सीटों पर गिर गए। बारिश के कारण खेल में थोड़ी देर की बाधा आयी। खेल दोबारा शुरू होने के बाद धूल भरी आंधी और तेज हवा के कारण छत से ब्रांडिंग सामग्री के साथ लोहे के एंगल निचले स्तर के सीटों पर गिर गये।

यह दुर्घटना और खतरनाक हो सकती थी लेकिन दर्शकदीर्घा अपेक्षाकृत खाली थी। इससे हालांकि मैच देखने आये लोगों में थोड़ी खलबली मच गयी और स्टेडियम में सार्वजनिक घोषणा में दर्शकों को सुरक्षित सीटों पर जाने के लिए कहा गया।

दूसरी पारी शुरू होने तक सुरक्षाकर्मियों ने सभी दर्शकों को सुरक्षित सीटों पर पहुंचा दिया। स्टेडियम ने पिछले सप्ताह विश्व कप के अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी की थी। भारत बनाम इंग्लैंड मैच 29 अक्टूबर को इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। 

Open in app