CSK Vs MI: धोनी ने कायम किया एक और कमाल का रिकॉर्ड, IPL में ऐसा करने वाले पहले कप्तान

धोनी आईपीएल के इस सीजन में भी अब तक बेहतरीन लय में नजर आए हैं। वह कप्तान के साथ-साथ बतौर बल्लेबाज भी कमाल कर रहे हैं।

By विनीत कुमार | Updated: April 28, 2018 22:35 IST

Open in App

नई दिल्ली, 28 अप्रैल: महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए बतौर कप्तान उतरते ही एक और रिकॉर्ड कायम कर लिया। आईपीएल-11 के 27वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उतरते ही 37 साल के धोनी आईपीएल में 150 मैचों में कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

टीम इंडिया के लिए तीनो फॉर्मेट में कप्तानी कर चुके धोनी आईपीएल में भी काफी सफल रहे हैं। उन्हें आईपीएल की शुरुआत से नौ बार चेन्नई की कप्तानी की है। इसमें दो बार उनके नेतृत्व में टीम खिताब जीतने में भी सफल रही है। केवल चेन्नई ही नहीं, धोनी ने पुणे सुपरजाएंट्स की भी कप्तानी कर चुके हैं।

धोनी आईपीएल के इस सीजन में भी अब तक बेहतरीन लय में नजर आए हैं। वह कप्तान के साथ-साथ बतौर बल्लेबाज भी टीम की जीत में अहम भूमिका निभा रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने 34 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई थी। साथ ही उस मैच में धोनी टी20 क्रिकेट में 5000 रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान भी बन गए थे।

धोनी से पीछे बतौर कप्तान गौतम गंभीर (4242 रन) और विराट कोहली (3591) हैं। हालांकि, गंभीर ने हाल ही में दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी छोड़ दी है। (और पढ़ें: गौतम गंभीर को उनका एटीट्यूड ले डूबा, टीम से ड्रॉप होने पर तोड़ी दोस्ती: संदीप पाटिल)

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)एमएस धोनीचेन्नई सुपर किंग्सविराट कोहलीगौतम गंभीर

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या