CSK vs MI: सीएसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिर हुए फेल, 5 गेंद में 3 रन बनाकर आउट, चेन्नई सुपरकिंग्स का बुरा हाल

CSK vs MI: रोहित शर्मा को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन में आराम दिया गया। 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 19, 2021 20:16 IST

Open in App
ठळक मुद्देगत चैंपियन मुंबई इंडियंस दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ रही है।कीरोन पोलार्ड ने उनकी जगह मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाली। धोनी ने 5 गेंद का सामना किया और 3 रन बनाकर आउट हुए।

CSK vs MI: चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि सीएसके को करारा झटका लगा। 6 ओवर में 24 रन के अंदर 4 विकेट गिर गए। 

महेंद्र सिंह धोनी का खराब फार्म जारी है। धोनी ने 5 गेंद का सामना किया और 3 रन बनाकर आउट हुए। एडम मिल्ने ने आउट किया। धोनी की टीम सात मैचों में 10 अंक के साथ दूसरे स्थान पर चल रही है। धोनी लगातार स्कोर बनाने में विफल हो रहे हैं। 

रोहित शर्मा को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन में आराम दिया गया। गत चैंपियन मुंबई इंडियंस दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ रही है। कीरोन पोलार्ड ने उनकी जगह मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाली।

मुंबई वर्तमान में सात मैचों में चार जीत के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है, जिनमें से एक चेन्नई के खिलाफ मई में अरुण जेटली स्टेडियम में हुई थी। पोलार्ड की 34 गेंदों में 87 * की लुभावनी पारी ने पांच बार के चैंपियन को चार विकेट से जीत दिलाई थी।

आईपीएल 2021 के बाकी बचे टूर्नामेंट का आयोजन 19 सितंबर से यूएई में हो रहा है। जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले आने के बाद मई में टूर्नामेंट को बीच में स्थगित कर दिया गया था। बीसीसीआई ने इसके बाद बाकी मैचों का आयोजन यूएई में कराने का फैसला किया जो इससे पहले आईपीएल 2020 का सफल आयोजन कर चुका था। 

टॅग्स :IPLचेन्नई सुपर किंग्समुंबई इंडियंसएमएस धोनीरोहित शर्माRohit Sharma
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या