CSK vs LSG: चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 12 रनों से दी मात, मोइन अली ने झटके 4 विकेट

इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 ओवर में 218 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था। सीएसके ने 7 विकेट खोकर 217 रन बनाए थे, जिसमें ऋतुराज गायकवाड़ का अर्धशतक शामिल था।

By रुस्तम राणा | Updated: April 3, 2023 23:47 IST2023-04-03T23:35:41+5:302023-04-03T23:47:52+5:30

CSK vs LSG Chennai Super Kings beat Lucknow Super Giants in a thrilling match, Moin Ali took 4 wickets | CSK vs LSG: चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 12 रनों से दी मात, मोइन अली ने झटके 4 विकेट

CSK vs LSG: चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 12 रनों से दी मात, मोइन अली ने झटके 4 विकेट

googleNewsNext
HighlightsCSK (217/7) ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 218 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 205 रन बना सकीचेन्नई की जीत में मोइन अली (4 विकेट, 19 रन) और गायकवाड़ (53 रन) हीरो रहे

IPL 2023: आईपीएल में सोमवार को खेले गए चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मुकाबले में सीएसके ने 12 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (217/7) ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 ओवर में 218 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 205 रन बना सकी। 

लखनऊ की तरफ से काइल मेयर्स ने 22 गेंदों में बनाए 53 रन

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत अच्छी रही। टीम ने अपना पहला विकेट 79 रनों में खोया। काइल मार्स ने पिछले मुकाबले की तरह इस मैच में अर्धशतक लगाया। उन्होंने महज 22 गेंदों में 53 रन की पारी खेली। इस पारी में उनके 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे। कप्तान केएल राहुल इस मैच में भी अपनी टीम के लिए ज्यादा रन नहीं बना सके। उन्होंने महज 18 गेंदों में 20 रनों का योगदान दिया। मैच में निकोलस पूरन ने 18 गेंदों में 32 रन बनाए। 

सीएसके के स्पिन गेंदबाज मोइन अली ने लिए 4 विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर मोइन अली ने गेंदबाजी में जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने चार ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट लिए। अली ने लखनऊ के सलामी बल्लेबाज मेयर और कप्तान केएल राहुल को पहले चलता किया। इसके बाद क्रुणाल पांड्या (9) और मार्कस स्टोइनिस (21) को पवेलियन वापस भेजा। इसके अलावा उन्होंने बल्लेबाजी में भी 19 रनों का योगदान दिया। वहीं तुषार देशपांडे को 2 और सेंटनर को 1 विकेट मिला। 

चेन्नई के गायकवाड़ ने खेली अर्धशतकीय पारी

वहीं चेन्नई की बल्लेबाजी की बात करें तो सलामी बल्लेबाज ऋतु गायकवाड़ ने विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 31 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्कों और 3 चौके के साथ 57 रनों की पारी खेली। पिछले मुकाबले में उन्होंने गुजरात के खिलाफ 92 रनों की पारी खेली थी। उनके साथ सलामी बैटर कॉन्वे ने भी 47 रन (29 गेंद) बनाए। सलामी जोड़ी ने 9.1 ओवर में 110 रनों की ओपनिंग साझेदारी की और टीम का स्कोर को मजबूत किया। रायडू ने नाबाद 27 रन बनाए तो दूबे ने भी इतने ही रनों का योगदान दिया। अंतिम ओवर में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 3 गेंदों में 2 छक्कों के साथ 12 रन जोड़े।

लखनऊ के मार्कवुड और रवि बिश्नोई ने लिए 3-3 विकेट

लखनऊ के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने इस मैच में तीन विकेट लिए। उनके अलावा स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई ने भी 3 विकेट लिए। जबकि आवेश खान को 1 विकेट मिला। मार्क वुड दो मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं। 

Open in app