मुसीबत में फंसे क्रिकेटर सुरेश रैना, मुंबई पुलिस ने डाली रेड, हिरासत में लिया

34 वर्षीय क्रिकेटर सुरेश रैना पर मुंबई पुलिस ने धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है। इस पार्टी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल थीं...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: December 22, 2020 13:20 IST2020-12-22T12:34:34+5:302020-12-22T13:20:34+5:30

Cricketer Suresh Raina, singer Guru Randhawa arrested in raid at Mumbai club | मुसीबत में फंसे क्रिकेटर सुरेश रैना, मुंबई पुलिस ने डाली रेड, हिरासत में लिया

सुरेश रैना साल 2020 में अलग-अलग कारणों से चर्चाओं में रहे हैं।

Highlightsभारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना पर एफआईआर दर्ज।मुंबई पुलिस ने दर्ज किया सुरेश रैना पर केस।पुलिस ने रेड डालकर लिया हिरासत में लिया।

दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना विवाद में फंस गए हैं। इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल मुंबई एयरपोर्ट के ठीक बगल में स्थित ड्रेगन फ्लाई पब में सुरेश रैना कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाते पकड़े गए। इस छापेमारी में सुरेश रैना, सिंगर गुरु रंधावा समेत 34 लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

क्लब के पिछले दरवाजे से भागे सितारे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रैना, गुरु रंधावा के अलावा बादशाह समेत सुजैन खान भी इस पार्टी में शामिल थीं। सूचना के आधार पर देर रात पुलिस ने क्लब पर छापा मारा तो रैना को छोड़कर बाकी सितारे क्लब के पिछले दरवाजे से भाग गए। 

कोरोना के नियमों का नहीं हो रहा था पालन

इस क्लब में कोरोना के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। पार्टी में किसी ने मास्क नहीं लगाया था और ना ही कोई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहा था। 

हिरासत में लेने के बाद बेल पर छोड़ा

मुंबई पुलिस ने सुरेश रैना समेत सिंगर गुरु रंधावा को हिरासत में भी लिया, लेकिन बाद में बेल पर छोड़ दिया गया। मुंबई पुलिस ने सभी पर धारा 188 और महामारी ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

माही के संन्यास लेते ही सुरेश रैना ने फैंस को दिया था झटका

बता दें कि 15 अगस्त 2020 को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, जिसके कुछ मिनटों बाद ही सुरेश रैना भी उनके साथ इस फेहरिस्त में शामिल हो गए थे। इसके बाद यूएई में संपन्न हुए आईपीएल सीजन-13 से भी इस खिलाड़ी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपना नाम वापस ले लिया था।

सुरेश रैना के अंतर्राष्ट्रीय करियर पर नजर

सुरेश रैना ने 226 वनडे मैचों की 194 पारियों में 35 बार नाबाद रहते हुए 5615 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 36 अर्धशतक जड़े। 18 टेस्ट मैचों की 31 पारियों में इस बल्लेबाज ने 1 सेंचुरी और 7 फिफ्टी की मदद से 768 रन बनाए। वहीं 78 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों की 66 पारियों में रैना ने 1 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 1604 रन जोड़े। रैना 193 आईपीएल मैचों की 189 पारियों में 28 बार नाबाद रहते हुए 5368 रन बना चुके हैं। इस दौरान रैना ने 1 शतक और 38 अर्धशतक लगाए हैं।

Open in app