सुरेश रैना के पिता का कैंसर से निधन, गाजियाबाद में अपने घर में ली अंतिम सांस

Suresh Raina: भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सुरेश रैना के पिता का निधन रविवार को हुआ। वे लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे।

By विनीत कुमार | Updated: February 6, 2022 15:51 IST2022-02-06T14:48:42+5:302022-02-06T15:51:57+5:30

Cricketer Suresh Raina father dies after losing battle with cancer | सुरेश रैना के पिता का कैंसर से निधन, गाजियाबाद में अपने घर में ली अंतिम सांस

सुरेश रैना के पिता का कैंसर से निधन (फोटो- ट्विटर)

गाजियाबाद: पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सुरेश रैना के पिता त्रिलोकचंद रैना का रविवार को निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे और लंबे समय से इस बीमारी से जूझ रहे थे। रैना के पिता ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में काम करते हैं। उनका निधन गाजियाबाद स्थित उनके आवास पर हुआ।

रिपोर्ट्स के अनुसार त्रिलोकचंद रैना की तबीयत दिसंबर से काफी खराब हो गई थी। इसके बाद से सुरेश रैना गाजियाबाद में अपने निवासी में ही पिता की सेवा में लगे थे। रैना के पिता का पैतृक गांव जम्मू और कश्मीर में 'रैनावारी' नाम से है। 1990 के दशक में कश्मीर पंडितों की हत्या और बड़ी संख्या में पलायन के बीच रैना के पिता ने भी अपना गांव छोड़ दिया था। परिवार जम्मू-कश्मीर से निकलकर उत्तर प्रदेश के मुरादनगर कस्बे में बस गया था। 

हरभजन सिंह सहित रैना के साथी खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया। हरभजन ने लिखा, 'सुरेश रैना के पिता के बारे में दुख हुआ। आपकी आत्मा को शांति मिले अंकल जी।'

गौरतलब है कि रैना ने साल 2020 में महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की घोषणा के कुछ ही मिनट बाद ही खुद के भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। भारत के लिए 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी20 खेलने वाले रैना आईपीएल की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स में भी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलते रहे हैं।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने हालांकि इस बार उन्हें रिटेन नहीं किया है। इसलिए 12 और 13 फरवरी को होने वाले आईपीएल के मेगा ऑक्शन का वे हिस्सा होंगे। उन्होंने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखा है।

सुरेश रैना ने अपना वनडे इंटरनेशनल डेब्यू 2005 में श्रीलंका के खिलाफ किया था। इसके बाद वे भारत के लिए पहला टी20 मैच 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले। वहीं टेस्ट डेब्यू उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2010 में किया था। आईपीएल की बात करें तो उन्होंने कुल 205 मैच खेले।

Open in app