क्रिकेटर केदार जाधव के पिता को सकुशल पुलिस ने ढूंढ निकाला, पुणे स्थित घर से हुए थे लापता

क्रिकेटर के पिता को पुलिस ने घंटों की तलाश के बाद ही शाम को ढूंढ निकाला।

By अंजली चौहान | Updated: March 28, 2023 09:59 IST

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय क्रिकेटर केदार जाधव के पिता हुए थे लापता पुणे पुलिस ने घंटों की खोज के बाद ढूंढ निकाला सोमवार, 27 मार्च को सुबह वह अपने घर से निकले थे और लापता हो गए थे

पुणे: भारतीय क्रिकेटरकेदार जाधव के पिता पुणे से लापता होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। क्रिकेटर के पिता महादेव जाधव पुणे स्थित अपने घर से निकले लेकिन कुछ समय बाद ही वह लापता हो गए और उनका कुछ पता नहीं चल रहा था।

मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कि तो कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उन्हें ढूंढ निकाला। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को केदार जाधव के पिता पुणे के कोथरूड इलाके से सुबह करीब 11:30 बजे से लापता थे।

बताया जा रहा है कि वह अपने घर के सुरक्षा गार्ड को गुमराह करके घर से निकल गए थे। कुछ देर बाद फिर उनका फोन स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद क्रिकेटर के परिवार ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। 

हालांकि, क्रिकेटर के पिता को पुलिस ने घंटों की तलाश के बाद ही शाम को ढूंढ निकाला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से उन्हें खोज निकाला। सीसीटीवी के अनुसार, वह आखिरी बार कर्वे नगर में देखा गया था। 

पुलिस के मुताबिक क्रिकेटर के पिता महादे जाधव डिमेंशिया की बीमारी से पीड़ित हैं। जिसके कारण उन्हें याद रखने और सोचने में परेशानी होती है। 

बता दें कि 27 मार्च को खबर आई थी कि भारतीय क्रिकेटर के पिता लापता हो गए हैं। 75 वर्षीय महादेव जाधव के लापता होने के बाद से क्रिकेटर का परिवार काफी परेशान हो गया था।

परिजनों ने अलंकार थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस फौरन उनकी तलाश में जुट गई। गुमशुदगी की रिपोर्ट के मुताबिक, महादेव जाधव के चेहरे में सर्जरी के निशान है और उनके पास उस समय फोन नहीं था।

पुलिस ने मुताबिक, उन्होंने मामले में अधिकारियों की टीम को लगा दिया और साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील कि की कही भी केदार जाधव के पिता मिले तो पुलिस में इसकी सूचना दी जाए। 

टॅग्स :केदार जाधवक्रिकेटPunePune Police
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या