सोती हुई महिला के साथ किया रेप, 23 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पाया गया दोषी

वोरसेस्टरशायर क्राउन कोर्ट में लगभग 11 घंटे जिरह के बाद सुनाए गए फैसले में इस क्रिकेटर को दोषी पाया गया है। हेपबर्न साल 2013 में इंग्लैंड, क्रिकेट में करियर बनाने आए थे।

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 13, 2019 14:31 IST2019-04-13T14:31:09+5:302019-04-13T14:31:09+5:30

Cricketer Alex Hepburn guilty of raping sleeping woman | सोती हुई महिला के साथ किया रेप, 23 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पाया गया दोषी

सोती हुई महिला के साथ किया रेप, 23 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पाया गया दोषी

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलेक्स हेपबर्न को नींद में सो रही महिला के साथ रेप का दोषी करार दिया गया है। 23 साल के हेपबर्न इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में वोरसेस्टरशायर की ओर से खेलते हैं।

वोरसेस्टरशायर क्राउन कोर्ट में लगभग 11 घंटे जिरह के बाद सुनाए गए फैसले में इस क्रिकेटर को दोषी पाया गया है। हेपबर्न साल 2013 में इंग्लैंड, क्रिकेट में करियर बनाने आए थे।

ये घटना अप्रैल 2017 में नाइट आउट के दौरान वोरसेस्टरशर में हुई थी। इस महिला की जो क्लार्क के साथ मुलाकात एक बार में हुई थी, जिसके बाद वह उनके साथ उनके फ्लैट पर गई थी और सहमति से सेक्स किया था। हेपबर्न का कहना है कि, "पीड़ित महिला ने इस घटना से पहले अपनी आंखें खोली और मुझे किस किया, इसके बाद हमने सहमति से सेक्स किया था।"

महिला का कहना है कि उसने एलेक्स हेपबर्न के साथ सेक्स उसे जो क्लार्क समझकर किया था, जो थोड़ी देर पहले बेड में उसके साथ था। लेकिन अचानक बाथरूम में चला गया था। आरोपों के मुताबिक क्लार्क के वहां से जाने के बाद एलेक्स ने अंधेरे बेडरूम का फायदा उठाते हुए महिला का रेप किया। 

कोर्ट की सुनवाई में ये बात भी सामने आई कि कैसे जो क्लार्क और एलेक्स हेपबर्न ने एक सेक्स गेम के लिए वॉट्सऐप चैट ग्रुप बनाया था। लेकिन एलेक्स का कहना है कि उसने ऐसा ये शर्त जीतने के लिए नहीं किया था। उनके बीच कई अलग महिलाओं के साथ सोने की शर्त लगी थी, और वह अपनी इस हरकत से शर्मिंदा हैं। 

Open in app