Cricket Australia: पूर्व कप्तान टिम पेन और तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से बाहर, देखें लिस्ट

Cricket Australia: तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से बाहर हो गए हैं। टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान टिम पेन का नाम भी लिस्ट में नहीं है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 7, 2022 05:03 PM2022-04-07T17:03:03+5:302022-04-07T17:04:21+5:30

Cricket Australia Former captain Tim Paine and fast bowler Jhye Richardson out list contracted players  2022-23 see list | Cricket Australia: पूर्व कप्तान टिम पेन और तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से बाहर, देखें लिस्ट

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पूर्व कप्तान टिम पेन और तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन को करारा झटका दिया है।

googleNewsNext
Highlightsटी20 विश्व कप, एशेज और पाकिस्तान टेस्ट सीरीज की सफलता के साथ पिछले 12 महीने शानदार रहे।तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को इस सूची में जगह मिली है। 2022-23 सत्र के लिए अनुबंधित जिन 20 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की।

Cricket Australia: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पूर्व कप्तान टिम पेन और तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन को करारा झटका दिया है। दोनों खिलाड़ियों को अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से बाहर कर दिया गया है। सीए ने 20 खिलाड़ियों की सूची जारी की है।

अच्छे प्रदर्शन के बाद तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को इस सूची में जगह मिली है। सीए ने गुरुवार को 2022-23 सत्र के लिए अनुबंधित जिन 20 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की उसमें रिचर्डसन को जगह नहीं मिलना सबसे हैरानी भरा है।

रिचर्डसन ने दिसंबर में एडीलेड में इंग्लैंड पर टेस्ट जीत के दौरान दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए थे लेकिन तब से वह आस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इसके बाद अगले एशेज टेस्ट में मेलबर्न में बोलैंड ने 25 साल के रिचर्डसन की जगह ली थी और चार ओवर में सात रन देकर छह विकेट चटकाने के लिए उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया था।

उन्होंने तीन टेस्ट में 9.55 के औसत से विकेट चटकाए हैं। चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बैली ने कहा, ‘‘टी20 विश्व कप, एशेज और पाकिस्तान टेस्ट सीरीज की सफलता के साथ पिछले 12 महीने शानदार रहे। मिशेल मार्श, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, स्कॉट बोलैंड, मार्कस स्टोइनिस और मिशेल स्वीपसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह सफलता हासिल करने में मदद की और हमें खुशी है कि वे अपने अनुबंध बरकरार रखने में सफल रहे। ’’

आस्ट्रेलिया के अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार: एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, आरोन फिंच, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्वीपसन, डेविड वार्नर और एडम जम्पा।

Open in app