CPL 2021: फाइनल में क्रिस गेल, एविन लुईस और ड्वेन ब्रावो फेल, इस खिलाड़ी ने 24 बॉल में 48 रन की पारी खेल पहली बार चैंपियन बनाया

CPL 2021 FINAL: सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने आखिरी गेंद पर सेंट लूसिया किंग्स को तीन विकेट से हराकर पहली बार हीरो कैरेबियाई लीग खिताब जीत लिया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 16, 2021 16:19 IST

Open in App
ठळक मुद्देसेंट लूसिया किंग्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।लगातार विकेट गंवाने के बावजूद सेंट लूसिया किंग्स ने सात विकेट पर 159 रन बनाए।रोस्टन चेस और रहकीम कॉर्नवाल ने 43 . 43 रन का योगदान दिया।

CPL 2021 FINAL: सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने सेंट लूसिया किंग्स को तीन विकेट से हराकर अपनी पहली कैरेबियन प्रीमियर लीग जीत ली। फाइनल में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खतरनाक क्रिस गेल, एविन लुईस और कप्तान ड्वेन ब्रावो सस्ते में निपट गए। 

सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की जीत के नायक डोमिनिक ड्रेक्स रहे जिन्होंने 24 गेंद में 48 रन बनाये। सेंट लूसिया किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159/7 का स्कोर बनाया। निर्धारित 20 ओवरों में 160 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट किट्स ने पहले ओवर में गेल को जल्दी खो दिया।

लुईस भी लंबे समय तक नहीं टिके, लेकिन युवा जोशुआ डा सिल्वा ने रदरफोर्ड के साथ 45 रन की साझेदारी करते हुए पारी को आगे बढ़ाया। डोमिनिक ड्रेक्स ने कदम रखा और 200 की स्ट्राइक से 24 गेंद में 48 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल हैं।

रोस्टन चेस और रहकीम कॉर्नवाल ने 43 . 43 रन का योगदान दिया। कीमो पॉल ने 21 गेंद में 39 रन बनाये और एक ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में पैट्रियट्स की जीत के नायक डोमिनिक ड्रेक्स रहे जिन्होंने 24 गेंद में 48 रन बनाये।

किंग्स की शुरुआत अच्छी रही और खतरनाक क्रिस गेल को चेस ने जल्दी आउट कर दिया। इसके बाद एविन लुईस भी टिक नहीं सके। कप्तान ड्वेन ब्रावो के आउट होने के समय स्कोर पांच विकेट पर 95 रन था। इसके बाद ड्रेक्स ने अपना सर्वोच्च स्कोर बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। 

टॅग्स :CPLएमएस धोनीMS Dhoni
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या