Coronavirus पर जीवा के सवालों का साक्षी धोनी ने यूं दिया जवाब, तस्वीर हुई वायरल

साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने इस वायरस को लेकर खुद और अपनी बेटी जीवा के बीच हुए सवाल-जवाब को दर्शाया है।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: March 18, 2020 02:29 PM2020-03-18T14:29:17+5:302020-03-18T14:36:10+5:30

Coronavirus: MS Dhoni's Daughter, Ziva Dhoni's Conversation With Mom Sakshi Dhoni | Coronavirus पर जीवा के सवालों का साक्षी धोनी ने यूं दिया जवाब, तस्वीर हुई वायरल

Coronavirus पर जीवा के सवालों का साक्षी धोनी ने यूं दिया जवाब, तस्वीर हुई वायरल

googleNewsNext

देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 147 हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन मामलों में दिल्ली, कर्नाटक और महाराष्ट्र में जान गंवाने वाले तीन लोग और 25 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 

पूरा विश्व इसकी चपेट में है और अब तक 8 हजार से ज्यादा लोग इससे अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में 3 लोगों की कोरोना वायरस के चलते मृत्यु हो चुकी है।

फिलहाल विश्व की बड़ी हस्तियां सोशल मीडिया के जरिए इसके प्रति लोगों को जागरूक करने में जुटी हुई हैं। वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी ने भी इसे गंभीरता से लिया है।

साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने इस वायरस को लेकर खुद और अपनी बेटी जीवा के बीच हुए सवाल-जवाब को दर्शाया है।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा संक्रमित लोगों के संपर्क में आए 5,700 से अधिक लोगों पर निकटता से नजर रखी जा रही है। दिल्ली में संक्रमण के अब तक 10 मामले सामने आए हैं जिनमें एक विदेशी शामिल हैं जबकि उत्तर प्रदेश में एक विदेशी समेत 16 मामले दर्ज किए गए हैं। 

इस वायरस के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है। हाल में मुंबई की 64 वर्षीय महिला की मंगलवार को मौत हुई थी। वह दुबई से लौटी थी। इससे पहले, पिछले मंगलवार को कलबुर्गी के 76 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई थी, जो सऊदी अरब से लौटा था। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शुक्रवार रात को एक महिला की मौत हो गई थी। 

सरकार ने अफगानिस्तान, फिलीपीन और मलेशिया से यात्रियों के भारत में प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्देश अस्थायी रूप से लागू किया गया है और यह 31 मार्च तक लागू रहेगा। इसकी बाद में समीक्षा की जाएगी। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने 18 मार्च से 31 मार्च के बीच यूरोपीय संघ के देशों, तुर्की और ब्रिटेन के यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Open in app