Coronavirus: पुडुच्चेरी क्रिकेट संघ की शानदार पहल, कोविड 19 मरीजों को डोरमेटरी देने की पेशकश

कोरोना वायरस से दुनियाभर में 14,500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 425 हो गई है। वहीं 8 लोग इस महामारी से देश में अपनी जान गंवा चुके हैं। 

By भाषा | Updated: March 23, 2020 19:25 IST

Open in App

पुडुच्चेरी क्रिकेट संघ ने पुडुच्चेरी में कोरोना वायरस पीड़ितों को अलग रखने के लिए अपने तूतीपेठ परिसर में डोरमेटरी देने की पेशकश की है। संघ ने पुडुच्चेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी को लिखे पत्र में यह पेशकश की। इसमें कहा गया ,‘‘ हमने कोरोना वायरस के कारण क्रिकेट गतिविधियां बंद कर दी है। हम इस केंद्र पर करीब 30 मरीजों को रख सकते हैं जिसके लिये लक्ष्मी मेडिकल कॉलेज से मदद ली जा सकती है।’’

कोरोना वायरस से दुनियाभर में 14,500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 425 हो गई है। वहीं 8 लोग इस महामारी से देश में अपनी जान गंवा चुके हैं। 

भारत के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को लॉकडाउन का खासा असर देखने को मिल रहा है। इस बीच केन्द्र सरकार ने वायरस पर नियंत्रण के लिये लागू पाबंदियों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।  

दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और चेन्नई समेत देशभर के 80 जिलों में ट्रेन और अंतर-राज्यीय बस सेवाएं 31 मार्च तक निलंबित होने से लोगों की यात्रा और आवाजाही पर पाबंदी लगी है। केंद्र ने राज्य सरकारों को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसपुडुचेरीइंडिया

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या