सचिन तेंदुलकर का हवाला देते हुए चौहान ने कोविड-19 से बचाव की अपील की

By भाषा | Updated: March 27, 2021 23:44 IST2021-03-27T23:44:10+5:302021-03-27T23:44:10+5:30

Citing Sachin Tendulkar, Chauhan appealed for rescue from Kovid-19 | सचिन तेंदुलकर का हवाला देते हुए चौहान ने कोविड-19 से बचाव की अपील की

सचिन तेंदुलकर का हवाला देते हुए चौहान ने कोविड-19 से बचाव की अपील की

googleNewsNext

भोपाल, 27 मार्च मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि जब क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी कोविड-19 से अछूते नहीं रह सकते, तो आप और हम क्या हैं?

चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘जब क्रिकेट के भगवान भी कोविड-19 से अछूते नहीं रह सकते, तो आप और हम क्या हैं? कृपया मास्क लगाएं, सावधानी बरतें, अपने आप को और आपके अपनों को कोविड-19 से बचाएं।’’

उन्होंने आगे लिखा कि सचिन जी के शीघ्र ही पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app