मुख्यमंत्री एकादश ने भाजयुमो एकादश को चार रनों से हराया

By भाषा | Updated: December 21, 2021 17:41 IST

Open in App

देहरादून, 21 दिसंबर यहां अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी में मंगलवार को खेले गए एक मैत्री क्रिकेट मैच में मुख्यमंत्री एकादश ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) एकादश को चार रनों से हरा दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कप्तानी में मुख्यमंत्री एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात ओवर में दो विकेट खोकर 49 रन बनाए। धामी 14 रन बनाकर नाबाद रहे।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भाजयुमो एकादश अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में निर्धारित सात ओवर में एक विकेट खोकर केवल 45 रन ही बना पायी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के नई खेल नीति लाई गई है जिसमें खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को आगे लाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने रणजी एवं भारतीय टीम में खेलने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या