IPL 2020, CSK vs KXIP: चेन्नई ने लगाई जीत की हैट्रिक, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर पंजाब

IPL 2020, CSK vs KXIP: मैच में पहले बैटिंग करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 153 रन बनाए...

By अमित कुमार | Updated: November 1, 2020 19:17 IST2020-11-01T14:39:28+5:302020-11-01T19:17:07+5:30

Chennai vs Punjab 53rd Match Live Cricket Score Commentary Sheikh Zayed Stadium Abu Dhabi | IPL 2020, CSK vs KXIP: चेन्नई ने लगाई जीत की हैट्रिक, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर पंजाब

IPL 2020, CSK vs KXIP:

googleNewsNext
Highlightsचेन्नई-पंजाब के बीच खेला गया सीजन का 53वां मैच।पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने बनाए 153 रन।चेन्नई ने 9 विकेट से जीता सीजन का अपना अंतिम मैच।

IPL 2020, CSK vs KXIP: चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में अहम मुकाबला खेला गया, जिसमें चेन्नई ने 9 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ पंजाब प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली चेन्नई के बाद दूसरी टीम बन चुकी है।

मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 153 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए चेन्नई ने 18.5 ओवरों में महज 1 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया।

मयंक-राहुल ने पंजाब को दिलाई अच्छी शुरुआत

मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाज ने पहले विकेट के लिए 32 गेंदों में 48 रनों की साझेदारी की। लुंगी एंगिडी ने मयंक अग्रवाल को बोल्ड कर चेन्नई को पहली सफलता दिलाई।

शानदार शुरुआत के बाद लड़खड़ाई पंजाब की टीम

लुंगी एंगिडी ने केएल राहुल को बोल्ड कर पंजाब को बड़ा झटका दिया। मयंक अग्रवाल के बाद एंगिडी ने राहुल को भी बोल्ड किया। केएल राहुल 27 गेंदों में 29 रन ही बना सके। इसके बाद निकलोस पूरन भी महज दो रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी को कैच थमा बैठे।  इसके बाद क्रिस गेल भी इमरान ताहिर की गेंद पर 12 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। मंदीप सिंह बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में रविंद्र जडेजा की गेंद पर बोल्ड हो गए।

दीपक हुड्डा के अर्धशतक ने पंजाब को 153 तक पहुंचाया

जहां एक छोर से विकेट गिर रही थी। वहीं दूसरी तरफ दीपक हुड्डा लगातार रनों की बरसात कर रहे थे। दीपक हुड्डा ने पहले इमरान ताहिर और फिर लुंगी एंगिडी की गेंदों पर ताबड़तोड़ रन बनाए। दीपक हुड्डा ने इस अहम मुकाबले में टीम के लिए महज 26 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। 

चेन्नई के गेंदबाजों ने झटके छह विकेट

शुरुआती ओवरों में रन देने के बाद चेन्नई की गेंदबाजों ने कमाल की वापसी की। चेन्नई की ओर से सबसे अधिक तीन विकेट लुंगी एंगिडी ने झटके। वहीं इमरान ताहिर, शार्दुल ठाकुर और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

सलामी बल्लेबाजों ने दिलाई चेन्नई को शानदार शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की शुरुआत बेहद शानदार रही। सलामी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस और ऋतुराज गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिए 9.5 ओवर में 82 रन जुटाए। डुप्लेसिस 34 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हुए।

ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा लगातार तीसरा अर्धशतक, चेन्नई ने दर्ज की बड़ी जीत

यहां से गायकवाड़ ने अंबाती रायुडू के साथ दूसरे विकेट के लिए अटूट साझेदारी कर चेन्नई को बड़ी जीत दिलाई। गायकवाड़ 62, जबकि रायुडू 30 रन बनाकर नाबाद वापस लौटे। पंजाब की ओर से क्रिस जॉर्डन एकमात्र सफल गेंदबाज रहे।

प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अंबाती रायुडू, फॉफ डु प्लेसिस, रवींद्र जडेजा, लुंगी एनगिडी, दीपक चाहर, इमरान ताहिर, सैम कर्रन, एन जगदीसन, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर। 

किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, दीपक हुड्डा क्रिस जॉर्डन, मनदीप सिंह, रवि बिश्नोई, जेम्स नीशम, मोहम्मद शमी, निकोलस पूरण, क्रिस गेल, मुरुगन अश्विन। 

01 Nov, 20 : 07:09 PM

IPL 2020, CSK vs KXIP: प्लेऑफ की दौड़ से बाहर पंजाब

टारगेट का पीछा करते हुए चेन्नई ने 18.5 ओवरों में महज 1 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया। इसी के साथ पंजाब प्लेऑफ की रेस से बाहर।

01 Nov, 20 : 06:51 PM

IPL 2020, CSK vs KXIP Live Score: ऋतुराज गायकवाड़ का अर्धशतक

ऋतुराज गायकवाड़ ने 38 गेंदों में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया। चेन्नई जीत की दहलीज पर है। टीम को यहां से महज 24 रन की जरूरत है।

01 Nov, 20 : 06:41 PM

IPL 2020, CSK vs KXIP Live Score: 6 ओवर शेष, चेन्नई के पास 9 विकेट

टारगेट का पीछा करते हुए चेन्नई ने 14 ओवरों में 1 विकेट गंवाकर 113 रन बना लिए हैं। सीएसके को यहां से जीत के लिए 6 ओवरों में 41 रन की दरकार है।

01 Nov, 20 : 06:22 PM

IPL 2020, CSK vs KXIP Live Score: चेन्नई को लगा पहला झटका, डुप्लेसिस लौटे पवेलियन

चेन्नई को जॉर्डन ने पहली सफलता दिलाई। डुप्लेसिस विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच आउट। डुप्लेसिस 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चेन्नई को जीत के लिए 60 गेंदों में महज 70 रन की दरकार है। चेन्नई जीत की ओर अग्रसर नजर आ रही है। CSK 84/1 (10)

01 Nov, 20 : 06:01 PM

IPL 2020, CSK vs KXIP Live Score: ऋतुराज गायकवाड़-फाफ डु प्लेसिस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

01 Nov, 20 : 05:48 PM

IPL 2020, CSK vs KXIP Live Score: चेन्नई की शानदार बल्लेबाजी, विकेट की तलाश में पंजाब

पहले 4 ओवरों के खेल तक चेन्नई ने बगैर कोई विकेट गंवाए 32 रन बना लिए हैं। फाफ डुप्लेसिस 14, जबकि गायकवाड़ 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब को जल्द विकेट चटकाने की जरूरत है।

01 Nov, 20 : 05:33 PM

IPL 2020, CSK vs KXIP Live Score: टारगेट का पीछा करने जल्द उतरी चेन्नई

चेन्नई की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसिस बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर आ चुके हैं। गेंद जेम्स नीशम के हाथों में। तीसरी बॉल पर गायकवाड़ ने सिंगल के साथ टीम का खाता खोला। आखिरी गेंद डुप्लेसिस ने चौका जड़ा। CSK 6/0 (1)

01 Nov, 20 : 05:23 PM

IPL 2020, CSK vs KXIP Live Score: गेंदबाजों ने दिखाया दम

 चेन्नई की ओर से सबसे अधिक तीन विकेट लुंगी एंगिडी ने झटके। वहीं इमरान ताहिर, शार्दुल ठाकुर और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
 

01 Nov, 20 : 05:04 PM

IPL 2020, CSK vs KXIP Live Score: दीपक हुड्डा की शानदार बल्लेबाजी

दीपक हुड्डा ने पहले इमरान ताहिर और फिर लुंगी एंगिडी की गेंदों पर ताबड़तोड़ रन बनाए। दीपक हुड्डा ने इस अहम मुकाबले में टीम के लिए महज 26 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। 

01 Nov, 20 : 05:04 PM

IPL 2020, CSK vs KXIP Live Score: लुंगी को मिली बड़ी सफलता

जेम्स नीशम टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने की कोशिश में कैच आउट हो गए। लुंगी एंगिडी की गेंद पर नीशम दो रन बनाकर ऋतुराज गायकवाड़ को कैच थमा बैठे।

01 Nov, 20 : 04:53 PM

IPL 2020, CSK vs KXIP Live Score: मंदीप सिंह आउट

रविंद्र जडेजा ने मंदीप सिंह को 15 के स्कोर पर बोल्ड कर चेन्नई को बड़ी सफलता दिलाई। मंदीप सिंह बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में रविंद्र जडेजा की गेंद पर बोल्ड हो गए।

01 Nov, 20 : 04:44 PM

IPL 2020, CSK vs KXIP Live Score: पिछले 5 ओवर में 26

पिछले 5 ओवर में पंजाब ने दो विकेट खोकर 26 रन बनाए हैं। दीपक हुड्डा और मंदीप सिंह की कोशिश पंजाब के स्कोर अधिक से अधिक बढ़ाने की होगी।

01 Nov, 20 : 04:31 PM

IPL 2020, CSK vs KXIP Live Score: पंजाब को डबल झटका

निकलोस पूरन भी महज दो रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी को कैच थमा बैठे। इसके बाद क्रिस गेल भी इमरान ताहिर की गेंद पर 12 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।

01 Nov, 20 : 04:29 PM

पंजाब को डबल झटका

निकलोस पूरन भी महज दो रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी को कैच थमा बैठे। इसके बाद क्रिस गेल भी इमरान ताहिर की गेंद पर 12 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।

01 Nov, 20 : 04:15 PM

IPL 2020, CSK vs KXIP Live Score: केएल राहुल बोल्ड

लुंगी एंगिडी ने केएल राहुल को बोल्ड कर पंजाब को बड़ा झटका दिया। मयंक अग्रवाल के बाद एंगिडी ने राहुल को भी बोल्ड किया। केएल राहुल 27 गेंदों में 29 रन ही बना सके।

01 Nov, 20 : 04:02 PM

IPL 2020, CSK vs KXIP Live Score: चेन्नई को मिली पहली सफलता

मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाज ने पहले विकेट के लिए 32 गेंदों में 48 रनों की साझेदारी की। लुंगी एंगिडी ने मयंक अग्रवाल को बोल्ड कर चेन्नई को पहली सफलता दिलाई।

01 Nov, 20 : 03:53 PM

IPL 2020, CSK vs KXIP Live Score: 5 ओवर में 44 रन

मयंक अग्रवाल और केएल राहुल के बीच 5 ओवर में 44 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है। पंजाब की टीम ने पावरप्ले का भरपूर फायदा उठाया है।

01 Nov, 20 : 03:44 PM

IPL 2020, CSK vs KXIP Live Score: 3 ओवर में 23 रन

मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। शुरुआती तीन ओवर में चेन्नई ने बिना कोई विकेट गंवाए 23 रन बना लिए हैं।

01 Nov, 20 : 03:36 PM

IPL 2020, CSK vs KXIP Live Score: पंजाब की तेज शुरुआत

मयंक अग्रवाल ने दीपक चाहर के पहले ओवर में दो चौके जड़कर अपना और टीम का खाता खोला। पंजाब इसी रन रेट के साथ रन बनाना चाहेगी। 

01 Nov, 20 : 03:28 PM

IPL 2020, CSK vs KXIP Live Score: मयंक की वापसी

पंजाब की कोशिश इस मैच को जीतकर उम्मीदों को जिंदा रखने की होगी। पंजाब की ओर से मयंक अग्रवाल टीम में वापस आए हैं। लिहाजा वह बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे।

01 Nov, 20 : 03:20 PM

ऋतुराज और धोनी पर रहेगी नजरें

ऋतुराज आज भी एक यादगार पारी खेलकर टूर्नामेंट का अंत शानदार अंदाज में करना चाहेंगे। दूसरी ओर महेंद्र सिंह धोनी भी अपने बल्ले से कुछ रन बनाना चाहेंगे।   

01 Nov, 20 : 03:11 PM

दोनों टीमों में बदलाव

धोनी ने शेन वॉटसन की जगह वापस फॉफ डु प्लेसिस को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। वहीं पंजाब की टीम ने ग्लेन मैक्सवेल की जगह जेम्स नीशम आए हैं।

01 Nov, 20 : 02:57 PM

हार के साथ बाहर हो जाएगी पंजाब

अगर चेन्नई यह मैच जीत जाती है, तो पंजाब के लिए प्लेऑफ का दरवाजा बंद हो जाएगा और वह आज ही बाहर हो जाएगी।

01 Nov, 20 : 02:47 PM

फॉर्म में केएल राहुल

पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल 641 रन के साथ सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। राहुल के नाम एक शतक भी दर्ज है। 

01 Nov, 20 : 02:41 PM

टॉस होगा अहम

अबु धाबी के शेख जायद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ओस की कोई भूमिका नहीं रहेगी। ऐसे में टॉस जीतने वाली पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है।

Open in app