महेंद्र सिंह धोनी की 'बेइज्जती' का CSK ने लिया बदला, केविन पीटरसन की कर दी बोलती बंद

केविन पीटरसन ने महेंद्र सिंह धोनी की टांग खिंचाई की, जिसके बाद धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें करारा जवाब दिया है... महेंद्र सिंह धोनी की 'बेईज्जती' का CSK ने लिया बदला, केविन पीटरसन की कर दी बोलती बंद

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: April 19, 2020 15:00 IST2020-04-19T15:00:10+5:302020-04-19T15:00:10+5:30

Chennai Super Kings SHUT DOWN KEVIN PIETERSEN ON DHONI'S INSULT | महेंद्र सिंह धोनी की 'बेइज्जती' का CSK ने लिया बदला, केविन पीटरसन की कर दी बोलती बंद

महेंद्र सिंह धोनी की 'बेइज्जती' का CSK ने लिया बदला, केविन पीटरसन की कर दी बोलती बंद

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टांग खिंचाई करने की कोशिश की, जिसके बाद उल्टा उन्हें ही ट्रोल कर दिया गया। पहले तो पीटरसन को फैंस ने जवाब दिया, फिर इसके बाद खुद आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने मजेदार जवाब दे दिया।

पीटरसन ने इंग्लैंड के लिए बल्लेबाजी करते समय धोनी से बात करते हुए एक फोटो साझा की थी। इस तस्वीर के साथ पीटरसन ने लिखा, "हे धोनी, आप वहां मेरे लिए फील्डर क्यों नहीं रखते? आप लोगों के खिलाफ रन करना कितना आसान है।"

इस पर चेन्नई ने एक फोटो ट्वीट की, जिसमें धोनी पीटरसन को स्टम्पिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के साथ चेन्नई ने लिखा, "कई बार फील्डर की जरूरत नहीं होती।"

विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। बात अगर 350 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन बना चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बना चुके हैं। धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। इसके 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं।

Open in app