Chennai Super Kings IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत 2008 में हुई थी। 18 साल में पहली बार महेंद्र सिंह धोनी की टीम पहली बार अंक तालिका में सबसे नीचे रहेगी।चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल 2025 में सबसे निचले स्थान पर रहने के लिए तैयार हो गई है। पहली बार हैस जब वे सबसे निचले स्थान पर रहेंगे। राजस्थान रॉयल्स से मिली हार के बाद आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स अपने शानदार इतिहास में पहली बार आईपीएल 2025 अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गई थी। अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस पर जीत के साथ की थी, लेकिन उसके बाद उनका प्रदर्शन इतना खराब रहा कि वे प्लेऑफ की दौड़ से जल्दी बाहर हो गए।
मैदान पर उनका प्रदर्शन औसत से कम रहा। सबसे बड़ा झटका नियमित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की कोहनी में फ्रैक्चर था। उनका सीजन खत्म हो गया। एमएस धोनी की ओर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि, दिग्गज कप्तान की वापसी से भी उनकी किस्मत नहीं बदली। सीएसके आईपीएल इतिहास में अपना सबसे खराब सीजन दर्ज की।
CSK अब तक अपने 14 मैचों में से सिर्फ़ 4 में ही जीत दर्ज कर पाई है। अब तक 8 अंक हासिल किए हैं। राजस्थान रॉयल्स वर्तमान में 9वें स्थान पर है और 14 मैचों में आठ अंक हासिल करने के बाद अपने अभियान को समाप्त कर दिया है।