VIDEO: प्रैक्टिस के दौरान नेट्स पर महेंद्र सिंह धोनी ने लगाई छक्कों की झड़ी, वॉटसन ने कहा- 39 साल के 2 बूढ़े बस...

यंग क्रिकेटर्स का खेल माना जाने वाला टी-20 लीग में कुछ उम्रदराज खिलाड़ी भी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते आ रहे हैं। इन नामों में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी शामिल है।

By अमित कुमार | Updated: September 14, 2020 15:14 IST2020-09-14T15:14:18+5:302020-09-14T15:14:18+5:30

chennai super kings Dhoni and Watson smash bowlers in nets session ahead of ipl 2020 | VIDEO: प्रैक्टिस के दौरान नेट्स पर महेंद्र सिंह धोनी ने लगाई छक्कों की झड़ी, वॉटसन ने कहा- 39 साल के 2 बूढ़े बस...

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlights चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों आईपीएल के लिए नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। कप्‍तान धोनी का एक वीडियो चेन्नई की टीम ने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इसी साल 15 अगस्त वाले दिन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। इस खबर से माही के फैंस बेहद निराश हो गए थे। हालांकि, आईपीएल में धोनी एक बार फिर बल्ला लेकर मैदान में उतरने को तैयार है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों आईपीएल के लिए नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। 

कप्‍तान धोनी का एक वीडियो चेन्नई की टीम ने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी नेट्स पर एक से बढ़कर एक शॉट्स लगा रहे हैं। धोनी पुराने अंदाज में छक्के लगाते दिखाई पड़ रहे हैं। धोनी के अलावा ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने भी नेट्स पर अपने फॉर्म का परिचय दिया। वॉटसन ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि 39 साल के दो उम्रदराज खिलाड़ी वही कर रहे हैं, जो हमें पसंद हैं।

स्पिनर होंगे CSK के अहम हथियार 

धोनी सीजन शुरू होने से पहले स्पिनरों के खिलाफ तैयारी पर ध्यान दे रहे हैं क्योंकि यूएई की धीमी और सख्त विकेट स्पिन गेंदबाजों की मददगार साबित होने वाली है। सीएसके के पास रवींद्र जडेजा, चावला, इमरान ताहिर और आर साई किशोर के रूप में कई बेहतरीन स्पिनर हैं। ये सभी आगामी सीजन में टीम की उम्मीदों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। 

Open in app