Champions Trophy 2025: 9 मार्च को दुबई में फाइनल?, आईसीसी ने अंपायर और मैच रेफरी की घोषणा की, देखें लिस्ट

Champions Trophy 2025: भारत में 2023 वनडे विश्व कप और अमेरिका में 2024 टी20 विश्व कप के फाइनल में भी अंपायर रहे थे।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2025 11:58 IST2025-03-07T11:55:41+5:302025-03-07T11:58:24+5:30

Champions Trophy 2025 live score Final in Dubai on March 9 ICC announced umpires and match referees, see list | Champions Trophy 2025: 9 मार्च को दुबई में फाइनल?, आईसीसी ने अंपायर और मैच रेफरी की घोषणा की, देखें लिस्ट

file photo

Highlightsदुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के अंतिम-चार मुकाबले का हिस्सा थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के सेमीफाइनल के दौरान मैदानी अंपायरों में से एक थे।भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के लिए मैदानी अंपायर होंगे।

Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया के पॉल रीफेल और इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के लिए मैदानी अंपायर होंगे जबकि श्रीलंका के रंजन मदुगले मैच रेफरी होंगे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज रीफेल (58 वर्ष) लाहौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के सेमीफाइनल के दौरान मैदानी अंपायरों में से एक थे।

    

Champions Trophy 2025: अधिकारियों की सूची-

मैदानी अंपायरः

पॉल रीफेल और रिचर्ड इलिंगवर्थ

तीसरे अंपायरः

जोएल विल्सन

चौथे अंपायरः

कुमार धर्मसेना

मैच रेफरीः

रंजन मदुगले। 

इंग्लैंड के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर 61 वर्षीय इलिंगवर्थ दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के अंतिम-चार मुकाबले का हिस्सा थे। चार बार के ‘आईसीसी अंपायर ऑफ द ईयर’ रह चुके इलिंगवर्थ भारत में 2023 वनडे विश्व कप और अमेरिका में 2024 टी20 विश्व कप के फाइनल में भी अंपायर रहे थे।

वह भारत और न्यूजीलैंड के बीच ग्रुप मैच में भी अंपायर थे जिसमें भारत ने 44 रन से जीत दर्ज की थी। भारत ने दुबई में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की की, जबकि न्यूजीलैंड ने अंतिम चार के दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हराया।

Open in app