पांडिचेरी क्रिकेट संघ ने आगामी सत्र के लिए संभावित खिलाड़ी घोषित किए

पांडिचेरी क्रिकेट संघ ने पुरुष टीम के लिए 104 खिलाड़ियों का चयन किया है...

By भाषा | Updated: September 28, 2020 23:14 IST2020-09-28T23:14:43+5:302020-09-28T23:14:43+5:30

CAP announces list of probables for upcoming domestic season | पांडिचेरी क्रिकेट संघ ने आगामी सत्र के लिए संभावित खिलाड़ी घोषित किए

पांडिचेरी क्रिकेट संघ ने आगामी सत्र के लिए संभावित खिलाड़ी घोषित किए

पांडिचेरी क्रिकेट संघ (सीएपी) ने 2020-21 के घरेलू सत्र के लिये सोमवार को विभिन्न वर्गों में संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की। कोविड-19 महामारी के कारण घरेलू सत्र को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

सीएपी अधिकारी ने बताया कि पुरुष टीम के लिये 104 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसके अलावा पुरुषों की अंडर-23 के लिये 93 और महिला वर्ग के लिये 29 संभावित खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसके अलावा पुरुषों की अंडर-19 और अंडर-16 टीमों के लिये भी संभावित खिलाड़ी चुने गये हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इस केंद्र शासित प्रदेश की सरकार से अनुमति मिलने के बाद सभी वर्गों के लिये चयन ट्रायल 16 से 19 सितंबर के बीच हुए थे। इस संख्या को कम करके 35-40 खिलाड़ियों तक सीमित किया जाएगा जिसके बाद अभ्यास शिविर का आयोजन होगा।’’

Open in app