ईडन गार्डंस में बनेगा कोलकाता पुलिस के लिए क्वारंटाइन सेंटर, सीएबी ने दी अनुमति

Eden Gardens: सीएबी ने ईडन गार्डंस की कुछ दीर्घाओं का उपयोग कोलकाता पुलिस के कर्मियों के लिए क्वारंटाइन सेंटर के तौर पर उपयोग किए जाने की इजाजत दे दी है

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: July 11, 2020 09:13 IST2020-07-11T08:52:55+5:302020-07-11T09:13:58+5:30

CAB Allowed to use Eden Gardens As Quarantine Facility For Kolkata Police | ईडन गार्डंस में बनेगा कोलकाता पुलिस के लिए क्वारंटाइन सेंटर, सीएबी ने दी अनुमति

ईडन गार्डंस की कुछ दीर्घाओं का उपयोग कोलकाता पुलिस के लिए क्वारंटाइन सेंटर बनाने में किया जाएगा (Twitter)

Highlightsईडन गार्डंस की कुछ दीर्घाओं में कोलकाता पुलिस के लिए बनेगा क्वारंटाइन सेंटरसीएबी ने कोलकाता पुलिस के साथ बैठक के बाद किया ईडन गार्डंस का निरीक्षण

क्रिकेट असोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) ने शुक्रवार को ईडन गार्डंस की कुछ गैलरियों को आवश्यक आधार पर पुलिकर्मियों के लिए क्वॉरंटाइन सुविधा के तौर पर उपयोग करने की अनुमति दे दी। 

आईएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को लाल बाजार में सीएबी अधिकारियों के साथ हुई एक आपात बैठक के बाद ईडन गार्डंस में संयुक्त निरीक्षण किया गया। 

सीएबी अधिकारियों में, अध्यक्ष अविषेक डालमिया और सचिव और स्नेहाशीष गांगुली भी निरीक्षण में मौजूद थे।

ईडन गार्डंस में बनेगा कोलकाता पुलिस के लिए क्वारंटाइन सेंटर

इसमें फैसला लिया गया कि ई, एफ, जी और एच ब्लॉक की गैलरियों को क्वॉरंटाइन सेंटर बनाने के लिए उपयोग किया जाएगा। अगर ज्यादा जगह की जरूरत पड़ती तो जे ब्लॉक का भी प्रयोग किया जाएगा। इन क्षेत्रों को सुरक्षा उपायों के तहत पूरी तरह से अलग किया जाएगा।

सीएबी का ज्यादातर प्रशासनिक कामकाज क्लब हाउस, आसपास के ब्लॉकों (बी, सी, डी, के और एल) में होता है, इसलिए इसका उपयोग क्वारंटाइन सेंटर बनाने में नहीं होगा, जिससे संघ को अपनी गतिविधियों और प्रशासनिक कामकाज को करने में दिक्कत नहीं आए।

अविषेक डालमिया ने कहा, 'संकट की इस घड़ी में प्रशासन की सहायता करना हमारा कर्तव्य है। क्वारंटाइन सुविधा का उपयोग पुलिस कर्मियों के लिए किया जाएगा जो कोविड योद्धा हैं। E, F, G, H, और ब्लॉक की जिन दीर्घाओं का उपयोग किया जाएगा, उन्हें संतुलन क्षेत्रों से ठीक से अलग और सुरक्षित किया जाएगा। कोलकाता पुलिस और सीएबी के बीच सहमति से यह सुनिश्चित होगा कि क्रिकेट और प्रशासनिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होने वाले क्षेत्र अप्रभावित रहें।'

ग्राउंडमैन और अन्य कर्मचारियों को स्टेडियम के अंदर बी, सी, के और एल ब्लॉक में डॉर्मिटरी और अन्य सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा।

कोरोना का कहर पूरी दुनिया में जारी है। अब तक इससे दुनिया भर में 1.25 करोड़ से ज्यादा लोगों संक्रमित हैं, जिनमें से 5.60 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8 लाख को पार कर गई है, इससे अब तक 22 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

Open in app