Bishan Singh Bedi Passed Away: 67 टेस्ट और 266 विकेट, पारी में 14 बार पांच विकेट और एक बार 10 विकेट चटकाने का कारनामा, स्पिनरों की स्वर्णिम चौकड़ी का हिस्सा थे...

Bishan Singh Bedi Passed Away: भारत के पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के देश के महानतम स्पिनर बिशन सिंह बेदी का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 23, 2023 16:25 IST

Open in App
ठळक मुद्दे77 वर्ष के थे। परिवार में पत्नी अंजू, बेटा अंगद और बेटी नेहा हैं।67 टेस्ट और दस एकदिवसीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।मनिंदर सिंह और मुरली कार्तिक जैसे कई प्रतिभाशाली स्पिनरों के गुरु भी थे।

Bishan Singh Bedi Passed Away: भारत के पूर्व कप्तान बिशन बेदी का 77 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया है। बेदी पिछले दो साल से बीमार थे और करीब एक महीने पहले उनके घुटने सहित कई सर्जरी हुई थीं। उनके परिवार में पत्नी अंजू और दो बच्चे नेहा और अंगद हैं। बेदी ने 1967 से 1979 तक 67 टेस्ट और दस एकदिवसीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

 

बेदी का जन्म 1946 में अमृतसर में हुआ था। उन्होंने भारत के लिए 67 टेस्ट खेले और 266 विकेट लिए। उन्होंने पारी में 14 बार पांच विकेट और मैच में एक बार 10 विकेट चटकाने का कारनामा किया। वह भारतीय क्रिकेट के स्पिनरों की उस स्वर्णिम चौकड़ी का हिस्सा थे जिसमें उनके अलावा इरापल्ली प्रसन्ना, भागवत चंद्रशेखर और श्रीनिवास वेंकटराघवन शामिल थे।

वह 1966 और 1978 के बीच एक दशक से अधिक समय तक भारत की गेंदबाजी इकाई का प्रमुख हिस्सा रहे। बेदी 1990 में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दौरे के दौरान कुछ समय के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर थे। वह राष्ट्रीय चयनकर्ता होने के साथ मनिंदर सिंह और मुरली कार्तिक जैसे कई प्रतिभाशाली स्पिनरों के गुरु भी थे।

बिशन सिंह बेदी बाएं हाथ के स्पिनर थे, जिन्होंने 22 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी भी की। उन्होंने भारत के लिए 10 वनडे मैच भी खेले और कुल 7 विकेट हासिल किए। क्रिकेट के मैदान से दूर उन्होंने जेंटलमैन गेम में कमेंटेटर और पंडित के रूप में भी काम किया।

भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान सहित क्रिकेटरों ने महान स्पिनर को श्रद्धांजलि दी। इरफान ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक बिशन सिंह बेदी अब नहीं रहे। यह हमारी क्रिकेट बिरादरी के लिए क्षति है। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।"

टॅग्स :टीम इंडियाबीसीसीआईअमित शाहअनुराग ठाकुर

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या