सचिन-धोनी के बाद अब इस स्टार महिला क्रिकेटर पर बनेगी बायोपिक

Jhulan Goswami: स्टार महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर बायोपिक बनाने की घोषणा की गई है

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: May 18, 2018 16:18 IST2018-05-18T16:18:43+5:302018-05-18T16:18:43+5:30

Biopic on Indian women's cricketer Jhulan Goswami announced | सचिन-धोनी के बाद अब इस स्टार महिला क्रिकेटर पर बनेगी बायोपिक

झूलन गोस्वामी

नई दिल्ली, 18 मई: स्टार क्रिकेटरों सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी के बाद अब एक और भारतीय क्रिकेटर के जीवन पर फिल्म बनने जा रही है। सोनी पिक्चर्स ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी पर बायोपिक बनाने की घोषणा की है।

महिला वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली झूलन गोस्वामी महिला क्रिकेटर हैं जिनके ऊपर बायोपिक बन रही है। झूलन ने इस साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के दौरान वनडे में 200 विकेट पूरे किए थे और ये उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी थी।

सोनी पिक्चर्स ने झूलन पर बायोपिक बनाने की घोषणा करते हुए ट्वीट किया, 'सबसे प्रेरणादायक जीवनियों में से से एक-लेजेंडरी महिला वनडे क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जिंदगी बड़ी स्क्रीन पर आने को तैयार! हम आपके लिए झूलन की बायोपिक लाने की प्रतीक्षा नहीं कर सकते।'  


झूलन गोस्वामी की फिल्म में कौन उनकी भूमिका निभाएगा और बाकी की स्टारकास्ट के बारे में अभी ऐलान किया जाना बाकी है। झूलन को 2007 में आईसीसी की महिला क्रिकेटर ऑफ द इयर चुना गया था।

पिछले साल आई सचिन और धोनी की बायोपिक को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। झूलन के अलावा स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के जीवन पर भी फिल्म बन रही हैं, जिसमें लीड रोल श्रद्धा कपूर निभा रही हैं।

Open in app