डु प्लेसिस ने 'बिग थ्री' मॉडल की आलोचना की, कहा- शीर्ष तीन या तीन बड़े देशों के खिलाफ खेले जा रहे हैं काफी मैच

डु प्लेसिस ने कहा, ‘‘शीर्ष तीन या तीन बड़े देशों के खिलाफ काफी मैच खेले जा रहे हैं। अगर आप इसमें अधिक टीमों को शामिल करेंगे तो यह और अच्छा हो सकता है।’’

By भाषा | Updated: December 30, 2019 17:43 IST2019-12-30T17:43:46+5:302019-12-30T17:43:46+5:30

Better to include more teams: Du Plessis unimpressed with Super Series involving Big 3 | डु प्लेसिस ने 'बिग थ्री' मॉडल की आलोचना की, कहा- शीर्ष तीन या तीन बड़े देशों के खिलाफ खेले जा रहे हैं काफी मैच

डु प्लेसिस ने 'बिग थ्री' मॉडल की आलोचना की, कहा- शीर्ष तीन या तीन बड़े देशों के खिलाफ खेले जा रहे हैं काफी मैच

googleNewsNext
Highlightsफाफ डु प्लेसिस का मानना है कि क्रिकेट को कम नहीं बल्कि अधिक संख्या में बड़े देशों की जरूरत है।डु प्लेसिस ने कहा, ‘‘शीर्ष तीन या तीन बड़े देशों के खिलाफ काफी मैच खेले जा रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस का मानना है कि क्रिकेट को कम नहीं बल्कि अधिक संख्या में बड़े देशों की जरूरत है। रविवार को इंग्लैंड को पहले टेस्ट में 107 रन से हराने के बाद डुप्लेसिस से जब ‘बिग थ्री’ भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड तथा एक अन्य देश की मौजूदगी वाली चार देशों की ‘सुपर सीरीज’ की योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘आप पिछले एक साल से देख सकते हैं बिग थ्री देशों के बीच क्या चल रहा है।’’

‘सुपर सीरीज’ में भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के अलावा एक और देश होगा, जिसे एक-एक कर के आमंत्रित किया जाएगा। डु प्लेसिस ने कहा, ‘‘शीर्ष तीन या तीन बड़े देशों के खिलाफ काफी मैच खेले जा रहे हैं। अगर आप इसमें अधिक टीमों को शामिल करेंगे तो यह और अच्छा हो सकता है।’’

डु प्लेसिस ने बताया कि टेस्ट क्रिकेट में मैचों को लेकर काफी असमानता है जहां आयरलैंड और अफगानिस्तान जैसे नए टेस्ट देशों को खुद के लिए मैच हासिल करने में संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ कई छोटे देश हैं जो टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल पा रहे। वे काफी कम खेल रहे हैं।’’

Open in app