गंभीर ने रोहित शर्मा को बताया 'सीमित ओवरों का दुनिया का बेस्ट क्रिकेटर', यूं दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Gambhir on Rohit Sharma birthday: गौतम गंभीर ने स्टार ओपनर रोहित शर्मा को उनके 33वें जन्मदिन पर विश करते हुए कहा कि वे सफेद गेंद क्रिकेट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर हैं

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: April 30, 2020 16:31 IST

Open in App

इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे बेहतरीन ओपनरों में शुमार रोहित शर्मा गुरुवार (30 अप्रैल) को 33 साल के हो गए। इस स्टार बल्लेबाज के जन्मदिन पर उन्हें साथी खिलाड़ियों, फैंस और पूर्व क्रिकेटरों से ढेरों शुभकामनाएं मिलीं। रोहित को गौतम गंभीर से एक विशेष शुभकामना संदेश मिला। 

गंभीर ने रोहित शर्मा को दुनिया का सफेद गेंद का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर कहते हुए बर्थडे विश किया। 

गौतम गंभीर ने रोहित को सीमित ओवरों का 'बेस्ट क्रिकेटर' कहते हुए किया विश गंभीर और रोहित साथ में बहुत कम मैच खेले। रोहित के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए गंभीर ने ट्वीट किया, 'सफेद गेंद के दुनिया के बेस्ट क्रिकेटर को हैपी बर्थडे, रोहित शर्मा का आपका आने वाला साल मंगलमय हो।' 

दुनिया के सबसे बेहतरीन सीमित ओवरों के क्रिकेटरों में शुमार रोहित के करियर के ग्राफ 2013 में ओपनर बनने के बाद तेजी से ऊपर गया। वह 224 मैचों में 9115 रन बना चुके हैं और सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वालों की लिस्ट में 20वें नंबर पर मौजूद हैं, रोहित जल्द ही 10 हजार रन बनाने वालों की लिस्ट में जगह बना सकते हैं।

रोहित वनडे क्रिकेट में तीन दोहरा शतक जमाने वाले दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर हैं। साथ ही उनके नाम वनडे क्रिकेट का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने का भी रिकॉर्ड दर्ज है, उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2014 में 264 रन की पारी खेलते हुए ये रिकॉर्ड बनाया था। 

रोहित ने 2019 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड 5 शतकों के साथ सर्वाधिक 648 रन बनाए और 2019 में उन्होंने 28 वनडे में 1490 रन ठोके। साथ ही 108 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 2773 रन के साथ रोहित इस फॉर्मेट में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक 10 बार 100 प्लस साझेदारियों में शामिल हैं और उनके नाम 4 शतक जड़ने का रिकॉर्ड है। इसके अलावा इस फॉर्मेट में सर्वाधिक छक्के (127) भी रोहित ने ही लगाए हैं।

टॅग्स :गौतम गंभीररोहित शर्मा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या