बंगाल रणजी टीम पर Corona ने बरपाया कहर, सुदीप, मजूमदार, सैफी, पुरी, प्रमाणिक, सुरजीत और सहायक कोच सौराशीष लाहिड़ी पॉजिटिव

Bengal Ranji Trophy Squad- COVID-19 वायरस बंगाल के रणजी ट्रॉफी शिविर में प्रवेश कर लिया है। छह खिलाड़ी और एक सहायक कोच कोविज पॉजिटिव पाए गए हैं।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2022 14:23 IST2022-01-03T14:21:07+5:302022-01-03T14:23:45+5:30

Bengal Ranji Trophy Squad Sudip Chatterjee, Anustup Majumdar, Kazi Junaid Saifi, Geet Puri, Pradipta Pramanik and Sujit Yadav and assistant coach Saurasish Lahiri covid | बंगाल रणजी टीम पर Corona ने बरपाया कहर, सुदीप, मजूमदार, सैफी, पुरी, प्रमाणिक, सुरजीत और सहायक कोच सौराशीष लाहिड़ी पॉजिटिव

अपना पहला मैच 13 जनवरी से बेंगलुरु में त्रिपुरा के खिलाफ खेलेगा।

Highlightsकोविज के कारण अभ्यास सत्र रद्द कर दिया गया है।8 जनवरी से शुरू होने वाले एलीट ग्रुप बी खेलों के लिए यात्रा स्थगित हो सकती है।बंगाल के सभी क्रिकेटरों के आरटीपीसीआर परीक्षण करवाये थे।

Bengal Ranji Trophy Squad- बंगाल रणजी टीम के सात सदस्यों का कोविड-19 का परीक्षण पॉजिटिव आया है जिससे उसकी देश की शीर्ष घरेलू प्रतियोगिता की तैयारियों को करारा झटका लगा है। बंगाल को विदर्भ, राजस्थान, केरल, हरियाणा और त्रिपुरा के साथ ग्रुप बी में रखा गया है।

वह अपना पहला मैच 13 जनवरी से बेंगलुरु में त्रिपुरा के खिलाफ खेलेगा। बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के सचिव स्नेहाशीष गांगुली ने बयान में कहा, ‘‘महामारी की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए बंगाल क्रिकेट संघ ने सुरक्षा उपाय के तौर बंगाल के सभी क्रिकेटरों के आरटीपीसीआर परीक्षण करवाये थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘परिणाम आ गये हैं तथा कुछ खिलाड़ियों का परीक्षण पॉजिटिव आया है। सीएबी इस संबंध में हर तरह की जरूरी सावधानियां बरत रहा है।’’ सूत्रों के अनुसार छह खिलाड़ियों सुदीप चटर्जी, अनुस्तुप मजूमदार, काजी जुनैद सैफी, गीत पुरी, प्रदीप्त प्रमाणिक, सुरजीत यादव और सहायक कोच सौराशीष लाहिड़ी को वायरस से संक्रमित पाया गया है।

ये सातों सदस्य रविवार को साल्ट लेक में जाधवपुर विश्वविद्यालय में टीम के बीच आपस में खेले गये मैच के दौरान उपस्थित थे। सूत्रों ने कहा, ‘‘वे कोविड के किस स्वरूप से संक्रमित हैं इसका पता अभी नहीं चल पाया है। दिशानिर्देशों के अनुरूप उन्हें अलग थलग कर दिया गया है।’’ इस नये घटनाक्रम के कारण बंगाल का पृथ्वी सॉव की अगुवाई वाली मुंबई टीम के खिलाफ होने वाला दो दिवसीय अभ्यास मैच रद्द कर दिया गया है। अभी यह तय नहीं है कि बंगाल दूसरे अभ्यास मैच में भाग लेगा या नहीं।

सीएबी ने सभी स्थानीय टूर्नामेंट को रोकने का भी फैसला किया है और कोविड-19 की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के लिए मंगलवार को शीर्ष परिषद की आपात बैठक बुलायी है। सीएबी के अध्यक्ष अविषेक डालमिया और सचिव स्न्होशीष ने संयुक्त बयान में कहा, ‘‘महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए बैठक के आयोजन तक सभी स्थानीय टूर्नामेंट को रोकने का फैसला किया गया है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘सीएबी ने इसके साथ ही 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के पंजीकृत खिलाड़ियों का टीकाकरण करवाने का भी निर्णय किया है।’’ पश्चिम बंगाल में रविवार को कोविड-19 के 6153 मामले दर्ज किये गये थे जिसमें से कोलकाता में 3194 मामले थे। 

मुंबई के आलराउंडर शिवम दुबे और वीडियो विश्लेषक कोविड से संक्रमित

मुंबई के आलराउंडर शिवम दुबे और टीम के वीडियो विश्लेषक का कोविड-19 के लिये किया गया परीक्षण पॉजिटिव आया है। दुबे के स्थान पर साईराज पाटिल को मुंबई की 20 सदस्यीय रणजी टीम में शामिल किया गया है। मुंबई की टीम से जुड़े सूत्रों ने सोमवार को कहा, ‘‘हां, दो सदस्यों का कोविड-19 का परीक्षण पॉजिटिव आया है तथा दुबे की जगह साईराज पाटिल को टीम में शामिल किया गया है।’’

दुबे ने अब तक भारत के लिये एक वनडे और 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस 28 वर्षीय खिलाड़ी को महाराष्ट्र और दिल्ली के खिलाफ होने वाले मैचों के लिये मुंबई की शुरुआती टीम में शामिल किया गया था। रणजी ट्राफी में 41 बार के चैंपियन मुंबई को एलीट ग्रुप सी में रखा गया है और वह अपने लीग मैच कोलकाता में खेलेगा। 

 

Open in app