बीसीसीआई वार्षिक नमन पुरस्कार समारोहः किशन, हार्दिक, विराट, सूर्या और रोहित बाहर, इन खिलाड़ियों का जलवा, देखिए किस प्लेयर ने मारी बाजी?

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम, जिसने टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रचा, को रविवार को यहां बीसीसीआई के वार्षिक 'नमन पुरस्कार' समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 14, 2026 17:02 IST2026-03-14T17:00:43+5:302026-03-14T17:02:15+5:30

BCCI To Felicitate India5 ICC Title-Winning Teams Cricket Legends 2026 Naman Awards Kishan, Hardik, Virat, Surya and Rohit out these players shine see won | बीसीसीआई वार्षिक नमन पुरस्कार समारोहः किशन, हार्दिक, विराट, सूर्या और रोहित बाहर, इन खिलाड़ियों का जलवा, देखिए किस प्लेयर ने मारी बाजी?

photo- bcci

googleNewsNext
Highlightsटी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रचने वाली सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम को सम्मानित करेगा।2026 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली टीम और 2025 की अंडर-19 टी20 विश्व कप महिला टीम शामिल हैं।रोजर बिन्नी और राहुल द्रविड़ को कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

मुंबई: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) रविवार को यहां होने वाले अपने वार्षिक नमन पुरस्कार समारोह के दौरान टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रचने वाली सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम को सम्मानित करेगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को घोषणा की कि बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2026 का मुख्य आकर्षण हाल के समय में आईसीसी खिताब जीतने वाली सभी पांच भारतीय टीमों को सम्मानित करना होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि नमन पुरस्कार 2026 का मुख्य आकर्षण हाल ही में आईसीसी खिताब जीतने वाली सभी पांच भारतीय टीमों को सम्मानित करना होगा।

एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। गौतम गंभीर की कोचिंग वाली टीम ने 8 मार्च को अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 विश्व कप तीन बार जीतने वाली, खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाली और घरेलू मैदान पर यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली टीम बनने का गौरव प्राप्त किया।

इस समारोह में उन अन्य भारतीय टीमों को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने हाल के दिनों में आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं, जिनमें 2025 वनडे विश्व कप जीतने वाली सीनियर महिला टीम, 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पुरुष टीम, 2026 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली टीम और 2025 की अंडर-19 टी20 विश्व कप महिला टीम शामिल हैं।

भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को 2024-25 सीज़न के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (पुरुष) का पॉली उमरीगर पुरस्कार मिलेगा, जबकि स्मृति मंधाना को अपने करियर में पांचवीं बार सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (महिला) के रूप में सम्मानित किया जाएगा। पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रोजर बिन्नी और राहुल द्रविड़ को कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

जो बोर्ड का सर्वोच्च सम्मान है। पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज को बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड फॉर विमेन से सम्मानित किया जाएगा। भारत की 1983 क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम के सदस्य और टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले बिन्नी ने बाद में कोच, चयनकर्ता और 2022 से 2025 तक बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में क्रिकेट की सेवा की।

24,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले भारत के महानतम बल्लेबाजों में से एक द्रविड़ ने भी देश के क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 2024 में पिछले संस्करण में भारत द्वारा टी20 विश्व कप जीतने के समय वे मुख्य कोच थे। अन्य पुरस्कार विजेताओं में इरा जाधव को सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (घरेलू) के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

शेफाली वर्मा को सीनियर घरेलू एक दिवसीय प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के रूप में सम्मानित किया जाएगा। आयुष म्हात्रे को घरेलू सीमित ओवरों के टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जबकि विदर्भ के हर्ष दुबे को रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर का पुरस्कार मिलेगा। 

Open in app